17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: चाचा में हल्की बारिश के साथ गिरे ओले
Play video

Watch Video: चाचा में हल्की बारिश के साथ गिरे ओले

पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव में शनिवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

Google source verification

पोकरण क्षेत्र के चाचा गांव में शनिवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्र के चाचा गांव व आसपास क्षेत्र में शनिवार को दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। इस दौरान 5 मिनट तक हल्की बारिश हुई। साथ ही कुछ मिनट छोटे बैर के आकार के ओले भी गिरे। बारिश से सड़कों पर पानी जमा हो गया। साथ ही तेज हवा चलने से गर्मी से कुछ राहत मिली। पोकरण क्षेत्र में भीषण गर्मी व लू के थपेड़ों का दौर लगातार जारी है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। शनिवार सुबह 8 बजे सूर्य की तेज किरणें निकली। सुबह 9 बजे बाद लू के थपेड़ों का दौर शुरू हो गया। दोपहर में भीषण गर्मी के लू के कारण आमजन का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। जिससे मुख्य मार्गों पर चहल पहल कम नजर आई। दोपहर बाद 3 बजे आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू हुई। अपराह्न 4 बजे बाद आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी, जिससे कुछ राहत मिली, लेकिन भीषण गर्मी का दौर शाम तक भी जारी रहा।