11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video: सांस्कृतिक संध्या के साथ हिंगलाज महोत्सव संपन्न

श्रीब्रह्मक्षत्रिय खत्र समाज की ओर से सोमवार को लौद्रवा स्थित मां हिंगलाज मन्दिर प्रांगण में हिंगलाज महोत्सव का आयोजन किया गया।

Google source verification

श्रीब्रह्मक्षत्रिय खत्र समाज की ओर से सोमवार को लौद्रवा स्थित मां हिंगलाज मन्दिर प्रांगण में हिंगलाज महोत्सव का आयोजन किया गया। महोत्सव का आगाज शोभा यात्रा के साथ किया गया। लौद्रवा में शाम 4 बजे प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें रस्सा कशी, सुई धागा, बंटा दौड़, बूट मौजा, म्युजिकल चेयर आदि विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद मां हिंगलाज की पूजा अर्चना एवं आरती की गई। मां हिंगलाज की आरती मंदिर के पुजारी मांगीलाल सेवक तथा उपस्थित सभी समाज बंधुओं की ओर से सामूहिक रूप से की गई। सहमंत्री मोहनलाल भूत ने बताया कि प्रसाद ग्रहण के बाद हिंगलाज महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथि सत्कार से किया गया। समाज कोषाध्यक्ष मोहनलाल खत्री ने समाज के विकास कार्यों एवं प्रगति का विवरण पेश किया।