24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: पोकरण में दूसरे दिन भी बरसे मेघ
Play video

Watch Video: पोकरण में दूसरे दिन भी बरसे मेघ

पोकरण क्षेत्र में बदले मौसम के चलते गुरुवार को दूसरे दिन भी बारिश का दौर चला। बुधवार रात कस्बे में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे रात में मौसम ठंडा हो गया।

Google source verification

पोकरण क्षेत्र में बदले मौसम के चलते गुरुवार को दूसरे दिन भी बारिश का दौर चला। बुधवार रात कस्बे में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जिससे रात में मौसम ठंडा हो गया। गुरुवार सुबह दिन चढऩे के साथ सूर्य की तेज किरणें निकली। सुबह 10 बजे बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दोपहर में भीषण गर्मी का मौसम हो गया। दोपहर बाद आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही शुरू हुई। शाम करीब 5 बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवा के साथ आंधी चलने लगी। करीब साढ़े 5 बजे तेज बौछारों के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से छतों से परनाले बहने लगे और सड़कों पर पानी भर गया। करीब 10-15 मिनट तक बारिश का दौर चला। कस्बे के तहसील कार्यालय में लगे रेनगेज के अनुसार बुधवार की रात 1 एमएम व गुरुवार की शाम 3 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुरुवार की शाम बारिश होने की जानकारी सामने आई है।