15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: पहलगाम हमले को लेकर जताया विरोध, पुलिस थाने में सौंपा ज्ञापन
Play video

Watch Video: पहलगाम हमले को लेकर जताया विरोध, पुलिस थाने में सौंपा ज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में रोष देखने काे मिल रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है।

Google source verification

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देश भर में रोष देखने काे मिल रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। आतंकियों के खिलाफ व उनको शरण देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की जा रही है। आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दू संगठनों, राजनीतिक पार्टियों की ओर से कस्बे के मुख्य बाजार िस्थत चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। पाकिस्तान का झण्डा जलाया गया, वहीं पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। आतंकी घटनाओं व पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ग्रामीण जुलुस के रूप में पुलिस थाना पहुंचे, जहां पर राष्ट्रपति के नाम पुलिस थानाधिकारी नाथू सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि इस नरसंहार की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी से करवाने, आतंकियों व उनके स्थानीय सहयोगियों के तत्काल गिरफ्तार कर फांसी जैसी कठोर सजा दिलाने, इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण देने के वाले पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कठोरतम संदेश देने, आवश्यकता पड़ने पर सैन्य कार्रवाई करने, सभी मृत्तकों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता दिलाने, राजकीय सम्मान, त्वरित न्याय दिलाने, जम्मू कश्मीर के समस्त पर्यटन स्थलों, तीर्थ स्थलों पर स्थायी व मजबूत सुरक्षा बलों की तैनाती की जाए।