27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर
Watch Video: गर्मी में परीक्षा समय पर शिक्षकों का विरोध, बदलाव की मांग
Play video

Watch Video: गर्मी में परीक्षा समय पर शिक्षकों का विरोध, बदलाव की मांग

राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का समय दोपहर में रखने का कड़ा विरोध जताया है।
Google source verification

राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ ने कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाओं का समय दोपहर में रखने का कड़ा विरोध जताया है। संघ ने शिक्षा मंत्री से मांग की है कि परीक्षा का समय ग्रीष्मकालीन विद्यालय समय के अनुरूप संशोधित किया जाए। संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश विश्नोई खारा ने बताया कि राज्य में 1 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन समय लागू हो जाएगा, जिसके अनुसार स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगे। इसके बावजूद शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए 9:30 से 12:45 बजे तक और द्वितीय पारी में 1:15 से 4:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है, जो भीषण गर्मी को देखते हुए अनुचित है।