श्रीनगर. jammu kashmir की राजधानी कश्मीर में सर्दी का प्रकोप जारी है एवं प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कश्मीर संभाग के सभी मौसम केंद्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। jammu kashmir के पहलगाम और गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान क्रमश: शून्य से नीचे छह और शून्य से नीचे 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भारतीय सेना jammu kashmir के डोडा के बर्फ से ढके पहाड़ी क्षेत्र में गश्त कर रही है।