8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
2 लाख कलेक्टर को, 2 लाख SDM को, 5 लाख मेरा… कांग्रेस MLA का कथित ऑडियो वायरल, जानें मामला
Play video

2 लाख कलेक्टर को, 2 लाख SDM को, 5 लाख मेरा… कांग्रेस MLA का कथित ऑडियो वायरल, जानें मामला

CG Congress: छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है। पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Google source verification

CG Congress: छत्तीसगढ़ की राजनीति में कांग्रेस एक बार फिर सुर्खियों में है। पामगढ़ की कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में विधायक को कथित तौर पर रेत माफिया से पैसों की डील करते सुना जा सकता है।

सूत्रों के मुताबिक, बातचीत में अफसरों को सेट करने और मासिक रकम तय करने तक की बातें सुनाई दे रही हैं। कथित ऑडियो में विधायक कह रही हैं- “2 लाख कलेक्टर को, 2 लाख SDM को और 5 लाख मेरा… तभी काम करने देंगे।” इस तरह कुल 10 लाख रुपए की मांग की गई।

कथित संवाद में विधायक और रोशन नामक व्यक्ति के बीच रेत खनन से जुड़े सौदे और रकम पर सहमति बनती सुनाई देती है। इसमें राघवेंद्र नाम के एक अन्य व्यक्ति को एक लाख रुपये देने की बात भी कही गई। हालांकि इस ऑडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न ही विधायक शेषराज हरबंश या प्रशासन की ओर से कोई बयान सामने आया है। पत्रिका भी इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़