12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जशपुर नगर

Jashpur Flood News: भारी बारिश ने मचाई तबाही! कई गांवों का टूटा संपर्क, टापू में फंसे ग्रामीण.. देखें Video

Rain Alert: जशपुर जिले में बीते 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी नालों में उफान आने के कारण कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया है।

Google source verification

Jashpur Flood News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बीते 72 घंटे से रूक रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कलिया गायलूंगा में भारी बारिश से 3 पुलिया क्षतिग्रस्त हुए हैं। ईब नदी में जल स्तर बढ़ने से मवेशी चराने गए 3 ग्रामीण फंस गए हैं। मौसम के मिजाज का असर आवागमन पर भी पड़ा है। नदियों के उफान के कारण बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. बाजार से लेकर सड़क तक सन्नाटा पसरा है।

दरअसल जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बगीचा ब्लाक में सबसे बुरी स्थिति देखने को मिल रही है। यहां का कलिया गांव टापू बनने के कगार पर पहुंच गया है। गायलूंगा में भारी बारिश और बाढ़ से 3 पुल-पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही मिट्टी के बहाव से सड़कें टूट गई है। जिस कारण कई मार्गों पर आवागमन बाधित हो गया है। बारिश के पानी के तेज बहाव से टूटी सड़क और पुलिया के किनारों पर मिटटी के कटाव होने से स्थिति भयावह हो गई है। बगीचा मुख्यालय जोड़ने वाली सिकटा नाला पर बने पुलिया की मिटटी और सड़क भी बह गई है।

जशपुर में बारिश से बाढ़

भारी बारिश से कई नदियों में उफान के कारण बगीचा क्षेत्र के अंतर्गत कलिया गायलूंगा, बुटूंगा जाने का रास्ता बाधित हो गया है। लोटाडांड़ नाला कलिया गायलूंगा की सड़क पर बना पुलिया भी (Jashpur Flood News) क्षतिग्रस्त हो गया है। मिट्टी बहने से इसमें भी पैदल चलना सम्भव नहीं है।

Jashpur Flood News: बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। यही वजह है कि पानी के तेज बहाव से टूटी सड़क और पुलिया के किनारे मिट्टी का कटाव होने से हालात और गंभीर हो गए हैं। ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है. वहीं छात्र छात्राओं का स्कूल जाना मुश्किल हो गया है।

बड़ी खबरें

View All

जशपुर नगर

छत्तीसगढ़