अकलेरा. सकल दिगंबर जैन समाज का वैदी प्रतिष्ठा के एक वर्ष पूर्ण होने पर वार्षिक महोत्सव जिन बिम्बों का महामस्ताभिषेक और शांतिनाथ मंडल विधान आयोजित किया।
जैन समाज प्रवक्ता लोकेश जैन ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही हाल ही में आचार्य विद्या सागर महाराज के समाधि पूर्वक देव लोक गमन होने पर जैन समाज एवं सर्व समाज द्वारा विन्यांजलि यात्रा दिगंबर जैन मंदिर से अग्रवाल धर्मशाला तक निकाली। इसमें जैन समाज के महिला-पुरुष के साथ सर्व समाज के लोग सम्मिलित हुए। विन्यांजलि यात्रा के अग्रवाल धर्मशाला में समापन होने पर सभा आयोजित की। इसमें विजय जैन, जगदीश जैन, कल्याणमल जैन, दिनेश मंगल महेंद्र महावीर, विपुल, मंगलेश, सीमा, रीना जैन आदि सहित सर्व समाज के लोगों द्वारा वर्धमान आचार्यश्री के संयम, तप, त्याग कि महिमा के बारे में बताया। सांयकाल दिगम्बर जैन मंदिर पर महाआरती एवं भक्ताम्बर दीप यज्ञ किया।
सुनेल। कस्बे के छत्री चौक में स्थित चंद्रप्रभू जैन श्वेताम्बरमंदिर में सोमवार रात को दिगंबर समाज के विश्व प्रसिद्व जैन आचार्य श्रीविद्यासागर महाराज के समाधिस्थ और 103 वर्षीय गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलत सागर महाराज के देवलोक गमन होने पर विनयांजलि दी गई। कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्व जैन आचार्य श्रीविद्यासागर महाराज और 103 वर्षीय गच्छाधिपति आचार्य श्री दौलत सागर महाराज के चित्र पर दीप प्रज्जवलित किए। इस दौरान समाजबंधुओं ने कहा कि आचार्य के निधन से पूरा देश निशब्द है। आचार्य को सद्गति मिले और उन्हें मोक्ष प्राप्त हो। इस दौरान निर्मल कुमार जैन, कैलाशचंद चौपड़ा, चन्द्रप्रकाश चौपड़ा, सौभागल बाफना, प्रसन्न कुमार शाह, मनोज जैन, प्रदीप बाफना, दिलीप बाफना, मेहूल जैन, महेश चौपड़ा, सौरभ जैन, पारस नाहर, टीकम नाहर, अरविंद नाहर आदि ने विचार व्यक्त किए।