3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

झालावाड़
यहां पहलवानों ने दिखाए ऐसे हैरतअंगेज करतब सब रह गए चकित
Play video

यहां पहलवानों ने दिखाए ऐसे हैरतअंगेज करतब सब रह गए चकित

हनुमान जयंती के एक दिन पूर्व निकाला अखाड़ा
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झालावाड़

•

image

Abhishek Ojha

•

Updated: 6 Apr 2023, 11:19 AM IST

मनोहरथाना. मनोहरथाना में श्री हनुमान जन्मोत्सव को लेकर हनुमान जयंती के एक दिन पूर्व बजरंग बली का अखाड़ा
निकाला गया। जिसमें कस्बा सहित मध्य प्रदेश के मृगवास मोया, चांदपुरा कस्बा के पहलवानों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए गए। अखाड़े में तलवार, धारिया, भल्लम, चक्र, भन्नाटी, लाठी आदि का प्रदर्शन किया गया। कालिंदी तट हनुमान मंदिर से शुरु हुआ अखाड़ा पुरानी धान मंडी, अंजली लाल चौक, निचला बाजार, डाकखाना, पुराना अस्पताल, वीरहनुमान चौक, काजी चौक, सूरज पोल गेट, बस स्टैण्ड से होकर मुख्य बाजार, सुभाष चौक से पुन: कालिंदी तट हनुमान मंदिर पर महा आरती के साथ समापन हुआ। अखाड़े के दौरान अंजली लाल चौक में अखाड़े के गुरु भूरा उस्ताद, मध्य प्रदेश के मृगवास मोया से आए पहलवान बनवारी उस्ताद सहित पहलवानों का राजेश शर्मा, पौरुष साहू, गोपाल कृष्ण शारदा आदि द्वारा तिलक, पगड़ी से स्वागत किया गया।

बड़ी खबरें

View All

झालावाड़

राजस्थान न्यूज़