1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू
videoबड़ा कोरोना पर क्या बोल गई ममता भूपेश
Play video

videoबड़ा कोरोना पर क्या बोल गई ममता भूपेश

झुंझुनूं मेें पत्रकारों के सवाल के जवाब में भूपेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ा कोरोना किसी का नाम लेकर नहीं कहा। ऐसे में आप यह कैसे मान सकते हैं कि उनके लिए ही कहा है। बाकी इसका जवाब तो सीएम ही देंगे। पेश है भूपेश से हुई बातचीत के प्रमुख अंश।

Google source verification

Big Corona In Rajasthan Congress

सीएम ने उनका नाम लेकर बड़ा कोरोना नहीं बोला: ममता
झुंझुनूं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा था कि कोविड के बाद हमारी पार्टी में एक और कोरोना आ गया। उनकी इस बात पर जिले की प्रभारी मंत्री ममता भूपेश ने सफाई दी है। झुंझुनूं मेें पत्रकारों के सवाल के जवाब में भूपेश ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बड़ा कोरोना किसी का नाम लेकर नहीं कहा। ऐसे में आप यह कैसे मान सकते हैं कि उनके लिए ही कहा है। बाकी इसका जवाब तो सीएम ही देंगे। पेश है भूपेश से हुई बातचीत के प्रमुख अंश।

सवाल: सीएम गहलोत ने कहा कि हमारी पार्टी में बड़ा कोरोना आ गया है, इस बारे में क्या कहेंगी?

जवाब: उन्होंने तो किसी का नाम नहीं लिया। आप लोग कैसे मान सकते हो कि उन्होंने उनके लिए ही कहा है। आप कुछ भी मान लें। बाकी इसका जवाब तो सीएम से ही पूछो।

सवाल:बजट में क्या खास रहेगा?जवाब: बजट आठ फरवरी को आएगा, वह युवाओं, जनता व महिलाओं को समर्पित रहेगा।

सवाल: हाथ से हाथ जाेड़ो अभियान में क्या खास होगा?जवाब: राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा चला रखी है, उसकी अगली कड़ी में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा रहेगी। इसमें हर वर्ग को जोड़ा जाएगा। भाजपा लोगों को लड़ा रही है, हम भाईचारे की भावना बढ़ाएंगे।

सवाल: बैठक की शुरुआत में ही कांग्रेस एकजुट नजर नहीं आ रही?जवाब: हमारी पार्टी एकजुट है। हर गांव ढाणियों तक हमारी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। हम देश को एक व अखंड बनाना चाह रहे हैं।

सवाल: जिले व राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है?जवाब: हम भ्रष्टाचार रोक रहे हैं। कोई एसओजी का अधिकारी गलत कर रहे हैं तो हमारी सरकार उनको भी पकड़ रही है।