13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू
Janmashtami 2024: यहां है राजस्थान का वृंदावन,  राधाजी संग विराजे हैं बिहारीजी
Play video

Janmashtami 2024: यहां है राजस्थान का वृंदावन, राधाजी संग विराजे हैं बिहारीजी

इस धाम में भी भगवान कृष्ण का मनमोहक स्वरूप बिहारीजी के रूप में राधाजी के साथ विराजमान है। इस धाम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित करने के लिए यहां की संस्थाएं लगी हुई है।

Google source verification

वृंदावन का नाम सुनते ही मथुरा के पास स्थित भगवान कृष्ण की क्रीड़ा स्थली वृंदावन का ध्यान आता है। लेकिन राजस्थान के झुंझुनूं जिले में भी एक वृंदावन है जो कान्हा के भक्तों को अपनी ओर खींच ले आता है। जिले के भड़ौंदा कलां गांव के पास शेखावाटी की भागीरथी कही जाने वाली काटली नदी के पाट के पास बना है ये वृंदावन धाम। इस धाम में भी भगवान कृष्ण का मनमोहक स्वरूप बिहारीजी के रूप में राधाजी के साथ विराजमान है। इस धाम को धार्मिक पर्यटन स्थल के रुप मे विकसित करने के लिए यहां की संस्थाएं लगी हुई है। निधिवन के रूप में यहां जीव- जंतुओं के स्टेच्यू लगाकर और बगीचे स्थापित कर मनमोहक स्थान बनाया जा रहा है। पंचपेड़ के आगे से लेकर बिहारी जी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर फव्वारें लगाकर धाम को सुंदरता प्रदान की गई है। भाद्रपद में जन्माष्टमी और बाबा पुरुषोत्तम दास के जन्मोत्सव पर यहां बड़े आयोजन होते हैं। सालभर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।