13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झुंझुनू
रिटायर्ड सूबेदार और पत्नी का गला रेता: खेत में बने घर के बाहर रात को सो रहे थे पति-पत्नी 
Play video

रिटायर्ड सूबेदार और पत्नी का गला रेता: खेत में बने घर के बाहर रात को सो रहे थे पति-पत्नी 

मंड्रेला पुलिस थानाक्षेत्र के गांव बजावा सुरो का में घर के बाहर सो रहे रिटायर्ड पति व उसकी पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों पति-पत्नी खेत में बने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे थे। रात को अज्ञात ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार बजावा सुरों का निवासी 70 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार महावीरप्रसाद पूनियां व उसकी पत्नी 68 वर्षीय भानवती देवी खेत में बने घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। मंगलवार देर रात अज्ञात ने दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी। सुबह परिजन ने दोनों को लहुलूहान देखा, तब पता चला। डबल मर्डर की सूचना पर एसपी राज​र्षि राज वर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मौके पर डॉग स्कवाड और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। घर में किसी प्रकार की लूटपाट को भी अंजाम नहीं दिया गया है। हत्या किन कारणों से की गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Google source verification