22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जॉब्स
Govt Jobs 2019 : बारहवीं पास के लिए नौसेना में 2700 पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें
Play video

Govt Jobs 2019 : बारहवीं पास के लिए नौसेना में 2700 पदों पर निकली भर्ती, यहां देखें

Govt Jobs 2019 : भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन नेवी ने अगस्त 2020 बैच के लिए नेवी सैलर के 2700 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।

Google source verification

govt jobs 2019 : भारतीय नौसेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इंडियन नेवी ने अगस्त 2020 बैच के लिए नेवी सैलर के 2700 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यह भर्ती Indian Navy AA और Indian Navy SSR के पदों पर निकाली गई है। Indian Navy Recruitment के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर है। इंडियन नेवी की इस भर्ती में एसएसआर के कुल 2200 पद निकाले गए है। कुल 2700 पदों में से Sailor Artificer Apprentice के 500 पद शामिल है। Indian Navy SSR पद के लिए पीसीएम से 12वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। Indian Navy AA पद के लिए 60 प्रतिशत अंकों से गणित और भौतिकी विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना जरुरी है। सेलर पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा, Pulmonary function tests और मेडिकल परीक्षण के आधार पर होगा। ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को प्रतिमाह 14 हजार 600 रुपए वजीफा के रूप में दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवारों को level 3 of the defence pay matrix में रखा जाएगा। जिसके तहत उन्हें 21 हजार 700 से 69 हजार 100 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे। उक्त पदों पर 8 नवंबर, 2019 से आवेदन प्रक्रिया शरू हो जाएगी। आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर, 2019 है। उम्मीदवार पात्रता संबंधी सभी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई
सबसे नौसेना की आधिकाकिर वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर लॉग इन करें
रजिस्टर ईमेल आईडी से लॉग इन कर Careers & Jobs’ tab पर क्लिक करें
Complete Your Application Online Now पर क्लिक करें
खुद की स्कैन फोटो अपलोड करें और आवेदन पत्र को भरें
सबमिट करने से पहले फॉर्म को अच्छे से पढ़ लें
फाइनल सबमिशन करें और उसका प्रिंट आउट ले लें