22 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
पानी बिल वितरण के मिल रहा था एक रुपया तो ठेकाकर्मी ने की यह हिमाकत
Play video

पानी बिल वितरण के मिल रहा था एक रुपया तो ठेकाकर्मी ने की यह हिमाकत

- घरेलू कनेक्शन काटकर व्यवसायिक कनेक्शन करने व भारी जुर्माना लगाने का डर बता कर मांगी रिश्वत- प्रति कनेक्शन के बदले मांगे थे पांच सौ रुपए बंधी

Google source verification

जोधपुर.
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष विंग ने बकरा मण्डी के कालिया दुक्का में मंगलवार को तीन हजार रुपए रिश्वत लेने पर जलदाय विभाग के ठेकाकर्मी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उसने मकान में कपड़े की फैक्ट्री संचालित होने पर पानी का घरेलू कनेक्शन काटकर व्यवसायिक कनेक्शन करने व भारी जुर्माना लगाने की धमकी देकर रिश्वत ली थी।
ब्यूरो के उप महानिरीक्षक कैलाश बिश्नोई ने बताया कि बकरा मण्डी में कालिया दुक्क निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर उम्मेद चौक में हाथी का नोहरा निवासी महिपाल सिंह (38) पुत्र जगदीश सिंह को तीन हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया हैण् उसने परिवादी के घर व फैक्ट्री परिसर में रिश्वत ली। आरोपी महिपाल सिंह जलदाय विभाग के बिल वितरण करने वाली सीकर की फर्म लाइफ लाइन के लिए काम कर रहा है। ब्यूरो की विशेष विंग के एएसपी डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में एसीबी ने दबिश देकर आरोपी महिपाल सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। उससे रिश्वत राशि बरामद की गई है।
हर घर में फैक्ट्री, छह माह के लिए 500 रुपए बंधी
ब्यूरो का कहना है कि बकरा मण्डी कालिया दुक्क के अधिकांश मकानों में रंगाई छपाई की फैक्ट्री चल रही है, जहां पानी का घरेलू कनेक्शन है। बिल वितरण के दौरान यह वितरक मकान मालिकों को घरेलू कनेक्शन काटने, नया व्यवसायिक कनेक्शन करने और भारी भरकम जुर्माना लगाने का डर दिखाकर प्रति कनेक्शन के पांच सौ रुपए बंधी मांग रहे थे। जो छह माह के लिए होते थे। परिवादी के पानी दो और पड़ोसी रिश्तेदार के चार कनेक्शन हैं। इनके लिए 5-5 सौ रुपए के हिसाब से तीन हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी। जिसकी शिकायत परिवादी ने एसीबी से की। गोपनीय सत्यापन में पुष्टि होने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। बिल वितरक गुरुवार को परिवादी के घर पहुंचा, जहां उसे तीन हजार रुपए दिए। तभी एसीबी ने दबिश देकर आरोपी महिपाल सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पारिश्रमिक : एक रुपए प्रति बिल
एसीबी की विशेष विंग के एएसपी डॉ दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया जलदाय विभाग के बिलों के वितरण का ठेका फर्म लाइफ लाइन के सुरेश के पास है। पूरे शहर में बिल वितरण के लिए 15-16 आदमी लगा रखे हैं। उन्हें प्रति बिल वितरण के बदले एक रुपए मिलता है।