14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
25वां जोधपुर पोलो सीजन-2024: कांटेदार मुकाबले में कैवलरी ने जीता फाइनल मुकाबला
Play video

25वां जोधपुर पोलो सीजन-2024: कांटेदार मुकाबले में कैवलरी ने जीता फाइनल मुकाबला

मंगलवार से राजपूताना एंड सेन्ट्रल इंडिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट शुरू होगा।

Google source verification

जोधपुर. शहर के पाबूपुरा क्षेत्र में चल रहे 25वें जोधपुर पोलो सीजन-2024 में सोमवार को जोधपुर कप टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। कांटेदार मुकाबले में कैवलरी-राॅयल इनफील्ड ने बेदला पोलो टीम को हराते हुए कप अपने नाम किया। मैच समाप्ति तक दोनों टीमों का स्कोर बराबर होने के कारण अतिरिक्त चक्कर खेला गया। इसमें कैवलरी टीम के सिमरन शेरगिल ने गोल्डन गोल कर अपनी टीम को कप दिलाया। मंगलवार से राजपूताना एंड सेन्ट्रल इंडिया कप (8 गोल) टूर्नामेंट शुरू होगा। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।

सचिव इन्द्रजीत सिंह नाथावत ने बताया कि फाइनल मुकाबले में बेदला टीम के सिद्धांत शर्मा और कैवलरी टीम के सिमरन सिंह शेरगिल ने पांच-पांच गोल कर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इसके कारण मैच में अंतिम चक्कर तक रोमांच बना रहा। मैच के अम्पायर अर्जेन्टीना के निकोलस स्क्रोटीचीनी व उदय कलान थे। मैच के रैफरी अंगद कलान रहे। मैच की कमेंट्री राजवी शैलेन्द्र सिंह व अंकुर मिश्रा ने की।