15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jodhpur: जोधपुर में दर्दनाक घटना, पुलिस क्वार्टर में हेड कांस्टेबल की बेटी ने लगाई फांसी, आए थे 53 कॉल

Jodhpur Suicide News: जोधपुर में पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में हेड कांस्टेबल की 21 वर्षीय बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

2 min read
Google source verification
Jodhpur news, police quarter suicide, head constable daughter, Rajasthan crime news, student suicide India, Mahamandir police station, alleged harassment case, WhatsApp calls harassment, Rajasthan breaking news, 21 year old student death, teacher exam preparation, police family tragedy, Nagaur village case, suicide investigation India, latest Rajasthan incident

पुलिस जीप। फाइल फोटो- पत्रिका

जोधपुर। पुलिस लाइन में तैनात हेड कांस्टेबल की बेटी ने महामंदिर पुलिस थाने के सरकारी क्वार्टर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हेड कांस्टेबल पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बेटी को परेशान करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में मामला दर्ज कराया है। युवती जोधपुर में अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

यह वीडियो भी देखें

पुलिस के अनुसार हेड कांस्टेबल गुल्लाराम पुत्र चुतराराम निवासी खटोड़ा, जिला नागौर ने रिपोर्ट दी कि वह पुलिस लाइन में तैनात है। उसकी बेटी पुष्पा (21) उसके साथ महामंदिर पुलिस थाने के सरकारी क्वार्टर में रहती थी। सुबह वह लूणी नाके पर रात्रिकालीन ड्यूटी से घर लौटा। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। बेटी के मोबाइल पर फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर उसे अनहोनी की आशंका हुई।

खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया

पिता ने तुरंत पुलिस थाने में सूचना दी और क्वार्टर के पीछे की खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया। अंदर कमरे में पुष्पा चुन्नी के फंदे से झूलती हुई मिली। परिजन और पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर फैल गई।

परेशान करने का आरोप

हेड कांस्टेबल ने खटोड़ा गांव के ही भंवरूराम पुत्र सोनाराम थोरी पर बेटी को परेशान करने और आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

युवती के मोबाइल पर 53 कॉल

मृतक के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि पुष्पा के मोबाइल पर रात के समय भंवरूराम के मोबाइल नंबर से 53 कॉल आए थे। परिजनों का आरोप है कि लगातार कॉल और मानसिक प्रताड़ना के कारण युवती मानसिक तनाव में थी। उन्होंने यह भी बताया कि पुष्पा की शादी हो चुकी थी, लेकिन उसका मुकलावा नहीं हुआ था। वह जोधपुर में रहकर अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी और पढ़ाई में गंभीर रूप से जुटी हुई थी।

आरोप यह भी है कि पुष्पा कुछ दिन पूर्व अपने गांव गई थी, तब उसने अपने शिक्षक भाई को भी मामले की जानकारी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है और कॉल डिटेल्स सहित अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।