31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
लोकदेवता बाबा रामदेव प्राकट्योत्सव पर उमड़ा आस्था का रैला, शृंगार आरती के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु
Play video

लोकदेवता बाबा रामदेव प्राकट्योत्सव पर उमड़ा आस्था का रैला, शृंगार आरती के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु

हर साल बाबा रामदेव के भक्त मसूरिया स्थित बालीनाथ की समाधि पर शीश नवाने के बाद ही रामदेवरा प्रस्थान करते हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 11 Sep 2018, 9:52 AM IST

video & photo : Manoj Sen/जोधपुर. साम्प्रदायिक सद्भाव के प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव का अवतरण दिवस भाद्रपद शुक्ल द्वितीया (बीज) मंगलवार को जोधपुर सहित समूचे मारवाड़ में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मसूरिया स्थित बाबा रामदेव के गुरु बालीनाथ के समाधि स्थल पर सुबह सवा चार बजे 109 ज्योत से शृंगार आरती हुई। सोमवार शाम मौसम में बदलाव के बावजूद जोधपुर पहुंचे जातरुओं में खासा उत्साह नजर आया। मंदिर का संचालन करने वाले पीपा क्षत्रिय समस्त न्याति ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्र चौहान ने बताया कि शृंगार आरती के बाद ध्वजारोहण किया गया। मंदिर की सीढिय़ों व प्रवेश द्वार के पास विशाल एलईडी स्क्रीन पर आरती का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। उल्लेखनीय है हर साल बाबा रामदेव के भक्त मसूरिया स्थित बालीनाथ की समाधि पर शीश नवाने के बाद ही रामदेवरा प्रस्थान करते हैं।

युगल जोड़ी मंदिर में अनुष्ठान शुरू

राईकाबाग स्थित युगल जोड़ी बाबा रामदेव मंदिर में सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरि के सान्निध्य में मंगलवार से नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हुए। बाबा रामदेव एवं रानी नेतल की प्रतिमा का अभिषेक के बाद शृंगार किया गया। सुबह 10.15 बजे पूर्व सांसद गजसिंह ध्वजारोहण कर धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे।