स्वामी विवेकानंद विकास समिति के पोस्टर का विमोचन
जोधपुर. शहर के बालाजी मंदिरों में हर शनिवार को 21 हनुमान चालीसा पाठ होंगे। स्वामी विवेकानंद विकास समिति के सनातन जागृति एवं धर्म जागरण को लेकर संकल्पित इस अभियान के पोस्टर का शनिवार को सर्किट हाउस में बैनर का विमोचन किया गया।
बैनर विमोचन में शहर जिला भाजपा प्रभारी एवं विधायक वासुदेव देवनानी, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, फलोदी विधायक पब्बा राम विश्नोई, जोधपुर शहर भाजपा अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, देहात अध्यक्ष जगराम विश्नोई, पूर्व विधायक जोगा राम पटेल, बाबू सिंह राठौड़, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम उत्तर लक्ष्मी नारायण सोलंकी तथा महामंत्री महेंद्र मेघवाल सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे।
24 से शुरुआत
समिति अध्यक्ष पारस चंद भंडारी ने बताया कि प्रथम कार्यक्रम आगामी 24 जून शनिवार को रोटरी बालाजी मंदिररोटरी चौराहे पर 21 हनुमान चालीसा सामूहिक पाठ किया जाएगा।