30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

विजय संकल्प के साथ भाजपा चलाएगी नव-मतदाता अभियान

भाजपा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की शृंखला में विजय संकल्प 2023 और 2024 के साथ जोर-शोर से नव-मतदाता अभियान का आगाज हो गया। जिला स्तरीय अभियान के पोस्टर का विमोचन सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला के पदाधिकारी व अभियान के संयोजक व सह-संयोजक मौजूद रहे।

Google source verification

विजय संकल्प के साथ भाजपा चलाएगी नव-मतदाता अभियान
जिला स्तरीय नव-मतदाता अभियान के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर. भाजपा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रमों की शृंखला में विजय संकल्प 2023 और 2024 के साथ जोर-शोर से नव-मतदाता अभियान का आगाज हो गया। जिला स्तरीय अभियान के पोस्टर का विमोचन सर्किट हाउस में राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान जिला के पदाधिकारी व अभियान के संयोजक व सह-संयोजक मौजूद रहे। पोस्टर विमोचन के पश्चात् राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्न चंद मेहता एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी पत्रकारों से रूबरू हुए और अभियान की जानकारी दी गई। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के कल्याणकारी कार्यों और भाजपा के सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी व्यापक विचार के साथ सामाजिक सरोकारों से भाजपा नवमतदाता अभियान के माध्यम से विजय संकल्प के साथ 2023 और 2024 में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी।

—————————–

नया भारत, पहला मतदान, आओ संवारें राजस्थान

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी ने संयुक्त रूप से पत्रकारों से रूबरू होते हुए जानकारी दी कि नवमतदाता अभियान के पोस्टर की पंचलाइन ‘नया भारत, पहला मतदान, आओ संवारें राजस्थान’ है, जिसके जरिए नए मतदाताओं को जागरूक कर भाजपा से जोड़ने का जिला के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में नवमतदाता अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नव-मतदाता अभियान प्रदेश स्तर पर चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे प्रदेश में 5 करोड़ 25 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें करीब 60 लाख नवमतदाता हैं। इन सभी तक भाजपा पहुंचेगी और इन्हें जागरूक कर पार्टी से जोड़ने का कार्य करेगी। इसी अभियान के अन्तर्गत नवमतदाताओं व लोगों के साथ संवाद करेगी । भाजपा कार्यकर्ता राज्य सरकार के कुशासन का काला चिट्ठा उजागर करेंगे।