10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
स्वच्छ सर्वेक्षण में जोधपुर को टॉप हन्ड्रेड में भी नहीं मिली जगह , मूक दर्शक बना रहा प्रशासन
Play video

स्वच्छ सर्वेक्षण में जोधपुर को टॉप हन्ड्रेड में भी नहीं मिली जगह , मूक दर्शक बना रहा प्रशासन

निगम से लेकर प्रशासन तक ने एडी से चोटी तक का जोर लगा दिया था
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

anita choudhary

•

Updated: 23 Jun 2018, 6:44 PM IST

जोधपुर. स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार भी शहर टॉप हन्ड्रेड में जगह नहीं बना पाया। जबकि निगम से लेकर प्रशासन तक ने एडी से चोटी तक का जोर लगा दिया था। अपने शहर को टॉप रेंक में लाने के लिए जिला कलक्टर तक ने रणनीति तैयार की बावजूद इसके सफलता हासिल नहीं हो पाई।

घर-घर कचरा संग्रहण के लिए पूर्व में दो बड़ी कम्पनी ने शहर में कार्य किया है। लेकिन दोनों कम्पनी फेल रही। 2008 में कनक रिसोर्स मैनेजमेंट कम्पनी ने शहर में घर-घर कचरा संग्रहण कर केरू डम्पिंग स्टेशन तक ले जाने का ठेका लिया था। उसने यह कार्य स्थानीय लोगों को सबलेट किया लेकिन वसूली की पूर्णतया मोनिटरिंग नहीं कर पाया इसके चलते फेल हो गई।

2012 में रामकी कम्पनी ने इस योजना का ठेका लिया लेकिन मोनिटरिंग के अभाव में यह कम्पनी भी योजना को ज्यादा दिन तक नहीं चला सकी।