14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

रोमांच और रहस्य से भरपूर दईजर की गुफाओं में है पर्यटन की असीम संभावनाएं, आपने नहीं देखी तो देखें ये वीडियो

जोधपुर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित दईजर अपनी प्राकृतिक गुफाओं के लिए खासा मशहूर हैं।

Google source verification

वीडियो : गौतम उडेलिया/जोधपुर. राज्य में सरकार बदलने के साथ ही राजस्थान पर्यटन विभाग ने जाने क्या दिख जाए को हटा कर फिर से प्रचलित स्लोगन पधारो म्हारे देस कर दिया है। पधारो म्हारे देस को जीवंत करता अपणायत से लबरेज शहर जोधपुर.. पर्यटन की दृष्टि से सभी मायनो में संपूर्ण है। यहां का मेहरानगढ़ किला, उम्मेद भवन पैलेस और मंडोर देशी और विदेशी सैलानियों के पसंदीदा डेस्टिनेशन्स में से हैं। वहीं यहां की संस्कृति, परंपरा और ब्लूसिटी का विहंगम नजारा देखने भी दूरदराज से लोगों का आना जाना रहता है। लेकिन क्या पर्यटन सिर्फ यहीं तक सीमित है।

https://www.patrika.com/jodhpur-news/caves-at-daijar-of-jodhpur-2549901/

जी नहीं….. जोधपुर को आप इतना सीमित नहीं समझिए…. यहां एक स्थान ऐसा भी है जो अब तक सिर्फ धार्मिक परिपेक्ष्य में ज्यादा जाना जाता है। यदि इस क्षेत्र को पर्यटन के नजरिए से देखा जाए तो सैलानियों को कुछ नया दिखाने की संभावनाएं प्रबल हो सकती हैं। जोधपुर शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित दईजर अपनी प्राकृतिक गुफाओं के लिए खासा मशहूर हैं। यहां की प्राकृतिक गुफाएं मानव मस्तिष्क के लिए आज भी पहेली बनी हुई है। इसका ओर छोर सदियों से आज तक कोई पता नहीं लगा पाया है। तो आइए हम आपको इसके सफर पर ले चलते हैं और उम्मीद करते हैं आप इसे पर्यटन स्थल पर बढ़ावा देने में आगे आएंगे…….