जोधपुर . अन्तरराष्ट्रीय न्यायालय में दूसरी बार जज बने जोधपुर के डॉ दलवीर भंडारी का मेडिकल कॉलेज सभागार में अभिनंदन समारोह हुआ। अखिल भारतीय जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ व श्रावक संघ जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले कार्यक्रम में मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष प्रकाश चंद टाटिया मुख्य अतिथि थे। लोकायुक्त राजस्थान एसएस कोठारी, सेबी के पूर्व चेयरमैन डीआर मेहता व महापौर घनश्याम ओझा बतौर अतिथि कार्यक्रम में मौजूद रहें। अखिल भारतीय जैन रत्न हितैषी श्रावक संघ के अध्यक्ष पी शिखरमल सुराणा कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संघ कार्याध्यक्ष सुशीला बोहरा ने बताया कि कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों के अलावा जैन समाज के लोग मौजूद रहें। इसके अलावा हाईकोर्ट न्यायाधीश, प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहें। इससे पहले डॉ. दलवीर भंडारी रतनलाल सी बाफना भवन का लोकार्पण किया।