2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

जोधपुर में बीती रात को गिरी ओस, सुबह घना कोहरा

सुबह 4 बजे से लेकर 10 बजे तक घना कोहरा,बर्फीली हवा से हाथ व पांव की अंगुलियों में हुई गलन

Google source verification

जोधपुर. शहर में रविवार को जाड़ा जोरों पर रहा। तीखी ठंड के कारण हाथ और पैरों की अंगुलियों में गलन शुरू हो गई। बर्फीली हवा शरीर को बेधकर तीर सी चुभ रही थी। इस सीजन में पहली बार दिन का तापमान 20 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ठंडा दिन रहा। अगर रात का पारा एक डिग्री और कम होता तो मौसम विभाग रविवार को कोल्ड डे घोषित कर देता।

सूर्यनगरी में शनिवार रात 9 बजे से ही वातावरण में आपेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत पहुंच गई। घरों, प्रतिष्ठानों के बाहर रखी गाडि़यों की सीटें गीली हो गईं। खुले में सूख रहे कपडे वापस गीले हो गए। रात 2 बजे तक ओस गिरी। इसके बाद कोहरा छाने लगा। मौसम विभाग के अनुसार तड़के 4 बजे से घना कोहरा शुरू हो गया। कोहरे के कारण विजिबिलिटी 500 से 1000 मीटर के बीच रह गई। सुबह 9 बजे भी गाडि़यों की हेडलाइट लगानी पड़ रही थी। ट्रैफिक बहुत धीमा हो गया। सुबह दस बजे बाद कोहरा छंटना शुरू हुआ।
सुबह और रात में केवल 9 डिग्री का अंतर
शहर में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया। दिन में कडा़के की सर्दी के कारण अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा। हवा में आपेक्षिक आर्द्रता 100 से लेकर 61 प्रतिशत रही, यानी दोपहर में भी नमी युक्त बर्फीली हवा धूजणी छुड़ा रही थी। तेज सर्दी के कारण लोग दिनभर धूप में बैठे नजर आए।

सर्दी के साथ-साथ तेज बर्फीली हवाएं भी शहर में चल रही थी, जो सर्दी को और भी तीव्र बना रही थी। हवा की गति 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच थी। तेज हवा के साथ नमी सौ प्रतिशत तक पहुंच जाने से ठंड का अहसास अधिक हो रहा था। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग गर्म कपड़े और अलाव का सहारा ले रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़