1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
सूर्यनगरी में लग रहे गणपति बप्पा के जैकारे, दर्शन करने उमड़ रहे शहरवासी
Play video

सूर्यनगरी में लग रहे गणपति बप्पा के जैकारे, दर्शन करने उमड़ रहे शहरवासी

लड्डू का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 13 Sep 2018, 10:53 AM IST

जोधपुर. विघ्न विनाशक प्रथम पूज्य भगवान गणेश का जन्मोत्सव गणेश चतुर्थी गुरुवार को मनाया जा रहा है। इसके साथ ही 11 दिवसीय गणपति महोत्सव की शुरुआत हुई। रातानाडा गणेश मंदिर के पुजारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह 5 बजे आरती के बाद ध्वजारोहण हुआ और 51 हजार पंचमेवा व मोदक का भोग लगाया गया। शाम 7 बजे महाआरती होगी। अनन्त चतुर्दशी पर पंचामृत अभिषेक 23 सितम्बर को होगा। सोजती गेट गढ़ लंबोदर गणेश मंदिर व जूनी धान मंडी स्थित गुरु गणपति मंदिर में भी विशेष धार्मिक आयोजन हो रहे हैं। प्रतापनगर गणेश चौराहा स्थित गणपति मंदिर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी की शाम 151 किलो मोदक के लड्डू का भोग लगाकर महाआरती की जाएगी।

इसके अलावा भीतरी शहर में जूनी मण्डी स्थ्तिा इश्किया गजानंद मंदिर, सिद्धि विनायक मंदिर, चांदपोल के बाहर मिनका नाड़ी पर चिंतामणि महागणपति का तंत्रोक्त व शास्त्रोक्त विधि से विशेष पूजन हुआ। किला रोड स्थित महादेव अमरनाथ मंदिर में उच्छिष्ट गणपति मंदिर सहित विभिन्न गणपति मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं। गणपति महोत्सव समिति की ओर से जूनाखेड़ापति हनुमान मंदिर में दोपहर 1 बजे गणपति प्रतिमा की स्थापना की जाएगी। कार्यक्रम संयोजक प्रकाश सिंह भाटी ने बताया जल प्रदूषण की समस्या को ध्यान में रखकर इस बार मिट्टी से बनी प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। इससे पूर्व बुधवार को गणपति महोत्सव के लिए मिट्टी की गणपति प्रतिमाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। बंगाल के कारीगरों की ओर से निर्मित गणपति प्रतिमाएं रिक्तियां भैरुजी चौराहे और पावटा-मंडोर रोड सहित विभिन्न जगहों पर विक्रय के लिए रखी गई। खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में गणपति की प्रतिमा विराजित करने के लिए पाण्डाल सज गए हैं।