15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
डाकघर में कोई भी खाता है तो ध्यान से पढि़ए खबर
Play video

डाकघर में कोई भी खाता है तो ध्यान से पढि़ए खबर

jodhpur news - डाक विभाग ने कई राष्ट्रीय बचत योजनाओं के नियमों में किया बदलाव- आरडी खाते के लिए अब न्यूनतम ₹100- सुकन्या समृद्धि योजना में ढील, साल में केवल ₹250 चलेंगे

Google source verification

जोधपुर. भारतीय डाक विभाग ने वित्त मंत्रालय के निर्देशानुसार हाल ही में अपनी कई राष्ट्रीय बचत योजनाओं के नियमों में फेरबदल किया है। बचत खाता अब ₹50 के स्थान पर ₹500 में खोला जाएगा। खाते में न्यूनतम ₹500 का बैलेंस रखना अनिवार्य होगा अन्यथा सालाना ₹100 के अनुसार पैनल्टी ली जाएगी। जिन ग्राहकों के खातों में ₹500 से कम बैलेंस है, वे 31 दिसंबर तक अपना बैलेंस बढ़ा सकते हैं। नए साल की शुरुआत में उनके खाते से ₹100 पेनल्टी के कट जाएंगे।

आवर्ती जमा खाता यानी आरडी का न्यूनतम बैलेंस अब ₹100 होगा। इसमें ₹10 के गुणक में पैसे जमा किए जाएंगे। अब तक आरडी खाता न्यूनतम ₹10 से खोला जा सकता था। सुकन्या समृद्धि योजना में साल भर में न्यूनतम ढाई सौ से लेकर ₹1.50 लाख तक जमा करवा सकते हैं। पुराने नियमों के अनुसार सालाना न्यूनतम ₹1000 जमा करवाना पड़ता था लेकिन अब इसे घटाकर केवल ₹250 कर दिया गया है। इसके अलावा पब्लिक प्रोविडेंट फंड, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना, मासिक आय योजना, सावधि जमा, राष्ट्रीय बचत पत्र और किसान विकास पत्र में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

डाकघर की योजना में ये हुए बदलाव
– सुकन्या समृद्धि योजना में अनुगामी जमा ₹50 के गुणक में होगी।
– मासिक आय खाते में न्यूनतम ₹1000 और ₹1000 के गुणक में पैसेजमा होंगे।
– सावधि जमा खाते में न्यूनतम ₹1000 और आगे 100₹ के गुणक में जमा होंगे।
– राष्ट्रीय बचत पत्र और किसान विकास पत्र में न्यूनतम जमा राशि 1000 और आगे 100₹ के गुणक में जमा होगी
– पीपीएफ खाते में ₹50 के गुणक में पैसे जमा होंगे।

डाक विभाग की बचत योजनाएं

योजना का नाम ——— न्यूनतम जमा ——— अधिकतम जमा
बचत खाता ————– 500 ——— सीमा नहीं
सुकन्या समृद्धि योजना——- 250 ———1.50 लाख
पीपीएफ ——————500 ————- 1.50 लाख
वरिष्ठ नागरिक बचत खाता — 1000 ——— 15 लाख
मासिक आय योजना ———1000 ———4.50 लाख व्यक्तिगत, 9 लाख संयुक्त
आवर्ति जमा योजना ———100 ——— सीमा नहीं
सावधि जमा योजना ——— 1000 ——— सीमा नहीं
राष्ट्रीय बचत पत्र ——— 1000 ——— सीमा नहीं
किसान विकास पत्र ——–1000 ——— सीमा नहीं

नए फॉर्म आने तक पुराने फॉर्म चलेंगे
डाक विभाग की योजनाओं में बदलाव के बाद विभाग ने विभिन्न योजनाओं के नए फॉर्म छापने शुरू कर दिए हैं। नए फॉर्म आने तक पुराने फॉर्म चालू रहेंगे।

बचत योजना में बदलाव
डाक विभाग ने बचत योजना में कई बदलाव किए हैं। ग्राहक डाकघर आकर इसके बारे में जानकारी ले सकते हैं।
-एसडी शेख, प्रवर अधीक्षक, जोधपुर डाक मण्डल