जोधपुर.राजस्थान और विशेषकर जोधपुर के लोग खान पान ( jodhpur food ) में प्रयोगधर्मिता के कायल रहे हैं। यहां पर कई व्यंजनों ( jodhpur food ) का प्रचलन हुआ है। चाहे वह मीठा हो या नमकीन। आज हम गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए ठंडक और ताजगी का एहसास करवाने वाली लस्सी के बारे मेंआपको बता रहे हैं। आम तौर पर लोग यह मानते हैं कि पंजाब की लस्सी ( punjabi lassi ) ही अच्छी होती है, लेकिन जोधपुरी लस्सी ( jodhpuri lassi ) भी लज्जत में कुछ कम नहीं है। जोधपुर शहर के घंटाघर की लस्सी हर जगह मशहूर है। यहां लस्सी का कारोबार कर रहे चौथी पीढ़ी के संदीप अरोड़ा ने बताया कि सन 1927 से अनूठी लस्सी बनाने का कारोबार शुरू किया। यह लस्सी ( lassi ) काफी लोकप्रिय हुई।
आइए आपको बताते हैं जोधपुरी लस्सी बनने का तरीका ( jodhpuri lassi recipe )
अरोड़ा ने बताया कि पहले वे पचास किलो दूध का दही जमाते हैं। दही को मलमल या सूती कपड़े में बांध कर रात को लटकाते हैं और 5-6 घंटे एयर टाइट करते हैं। सुबह उसे छान कर मशीन में डालते हैं और उसके बाद दही में शक्कर, इलायची और केवड़ा मिलाते हैं। लस्सी तैयार होने के बाद उसमें ऊपर से मक्खन डालते हैं। लीजिए तैयार हो गई लज्जतदार जोधपुरी लस्सी ( jodhpuri lassi )।