31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
आइपीएल पर लाखों का सट्टा पकड़ा, एक गिरफ्तार
Play video

आइपीएल पर लाखों का सट्टा पकड़ा, एक गिरफ्तार

- 23 मोबाइल, मोबाइल लाइनों का एक सूटकेस जब्त व हिसाब का रजिस्टर जब्त
Google source verification

जोधपुर.
पुलिस कमिश्नरेट के पूर्वी जिले की डीएसबी टीम ने नागौरी गेट थानान्तर्गत उदयमंदिर आसन में कर्नल साहब की हवेली के पास मकान में शुक्रवार देर रात दबिश देकर आइपीएल के मैच पर सट्टा लगाते एक युवक को गिरफ्तार किया। उससे लाखों रुपए का क्रिकेट सट्टे का हिसाब भी मिला।

नागौरी गेट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि कर्नल साहब की हवेली के पास मकान में आइपीएल मैच पर क्रिकेट सट्टा लगाए जाने की सूचना मिली। इस पर डीएसबी टीम ने रात को मकान में दबिश दी, जहां आइपीएल में चल रहे चेन्नई सुपर किंग्स व दिल्ली कैपिटल्स मैच पर सट्टा बुक कर रहे आसिफ पुत्र मोहम्मद आबिद को गिरफ्तार किया गया। मौके से 23 मोबाइल, अनेक मोबाइल लाइनों का एक सूटकेस, एक एलइडी और हिसाब का रजिस्टर जब्त किया गया। रजिस्टर में लाखों रुपए के क्रिकेट सट्टे का हिसाब होने का अंदेशा है।
डीएसबी ने देर रात उदयमंदिर थानान्तर्गत एक गेस्ट हाउस में संचालित हो रहे हुक्का बार पर दबिश देकर संचालक को हिरासत में लिया। मौके से अनेक हुक्के व रसायनिक फ्लैवर जब्त किए गए।