बासनी (जोधपुर).
शहर के पाल रोड स्थित पाल बालाजी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। यहां आने वाले भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। शहर के रेलवे स्टेशन से करीब 8 किलोमीटर की दूरी पर पाल रोड स्थित यह मंदिर पाल गांव से 2 किलोमीटर पहले आता है। स्थानीय निवासियों के अनुसार यह मंदिर करीब 2 सौ साल पुराना है। यहां छत्र के नीचे लगी प्रतिमा में बालाजी को मूंछों में दर्शाया गया है। बालाजी के दर्शन मात्र से ही भक्तों के कई संकट टल जाते हैं। वैसे तो यहां हर मंगलवार और शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ता हैं, लेकिन साल में यहां तीन बड़े आयोजन होते हैं। आश्विन नवरात्रा को पाटोत्सव, दीपावली के बाद छप्पन भोग का अन्नकूट उत्सव और चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को हनुमान जयंती का उत्सव यहां विशेष रूप से मनाया जाता है।
Read More : बासनी पत्रिका के साथ जोधपुर के पाल रोड स्थित प्रसिद्ध पाल बालाजी मंदिर के लाइव दर्शन करें…यहाँ बालाजी के दर्शन मात्र से ही संकट दूर हो जाते हैं….
Read More : श्री आशापुरा माताजी मंदिर (नाडोल) के लाइव दर्शन कीजिए
