16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार
Play video

किराए के मकान में चल रहा था देह व्यापार

- संचालिका, एक युवती व महिला सहित पांच गिरफ्तार

Google source verification

जोधपुर.
मण्डोर थाना पुलिस ने न्यू परिहार नगर स्थित मकान में बुधवार को दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं और पांच ग्राहकों को गिरफ्तार किया। मण्डोर थाने में पांचों व्यक्तियों के खिलाफ पीटा एक्ट में मामला दर्ज किया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त (मण्डोर) राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के अनुसार न्यू परिहार नगर स्थित मकान में देह व्यापार होने की सूचना मिली। तस्दीक के बाद फर्जी ग्राहक बनाकर मकान में भेजा गया, जहां संचालिका से बात तय होने पर उसने इशारा किया। एसीपी दिवाकर के नेतृत्व में थानाधिकारी दिलीप खदाव व अन्य पुलिसकर्मियों ने मकान में दबिश दी, जहां से संदिग्ध हालात में मिले जनता कॉलोनी निवासी शिवसिंह पुत्र सज्जनसिंह, नया तालाब निवासी शाहबाज खां पुत्र मोहम्मद इकबाल, गुजरावास निवासी इरफान पुत्र मोहम्मद इकबाल, महामंदिर में घांचियों का बास निवासी रवि पुत्र जगदीश परिहार और उममेद चौक निवासी हिमांशु पुत्र रामेश्वरलाल जांगिड को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, देह व्यापार चलाने वाली तीन महिलाओं को भी गिरफ्त में लिया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला ने देह व्यापार के लिए न्यू परिहार नगर में मकान किराए पर ले रखा था। वह पांच-छह माह से वहां देह व्यापार करवा रही थी।