27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोधपुर
जोधपुर के 97 केंद्रों पर कड़ी जांच के साथ शुरू हुई आरएएस परीक्षा, इंटरनेट बंद ने बढ़ाई आमजन की परेशानी
Play video

जोधपुर के 97 केंद्रों पर कड़ी जांच के साथ शुरू हुई आरएएस परीक्षा, इंटरनेट बंद ने बढ़ाई आमजन की परेशानी

राज्य में परीक्षाओं को लेकर पिछले आठ माह में 10वीं बार इंटरनेट बंद रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Harshwardhan Singh Bhati

•

Updated: 5 Aug 2018, 8:55 AM IST

जोधपुर. शहर में आरएएस प्री परीक्षा रविवार सुबह 10 से 1 बजे तक होगी। इसके चलते अभ्यर्थियों का आना सुबह 8 बजे से ही शुरू हो गया। कड़ी जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में जाने की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस जाब्ते की ओर से परीक्षार्थियों को अच्छे से जांच-परख कर ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। संभागीय आयुक्त ने परीक्षा के दौरान सुबह साढ़े 9 से 1 बजे तक इंटरनेट बंद रखने का आदेश जारी किए हैं। इंटरनेट बंद होने के कारण आमजन फिर से परेशान होता दिखा। वहीं फ्रेंडशिप डे होने के चलते युवा खासे परेशान दिखे। राज्य में परीक्षाओं को लेकर पिछले आठ माह में 10वीं बार इंटरनेट बंद रहा है। संभागीय आयुक्त ललितकुमार गुप्ता ने बताया कि शहर में 97 केंद्रों पर 32256 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान 97 केंद्र अधीक्षक, 164 पर्यवेक्षक व पुलिस के 500 जवानों का जाब्ता तैनात किया गया है। सरकारी स्कूल में एक पर्यवेक्षक व निजी स्कूल में दो पर्यवेक्षक लगाए गए हैं। केन्द्राधीक्षकों व संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा शुरू होने से 3 घंटे पहले ही पहुंचने का आदेश दिया गया।