6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

Smuggling : टायर ब्रस्ट करने तस्कर भागे, एसयूवी से 477 किलो डोडा जब्त

- नुकीली कीलों वाला टायर ब्रस्टर से फोड़ा टायर, फिर भी एक किमी भगाई एसयूवी

Google source verification

जोधपुर।
करवड़ थाना पुलिस (Police station Karwar) और जिला विशेष टीम (डीएसटी) (DST) पूर्व की संयुक्त नाकाबंदी (Nakabandi) में शुक्रवार तड़के भवाद नदी की रपट के पास लावारिस छोड़ी एसयूवी (SUV) से 477 किलो डोडा पोस्त जब्त किए गए। उसमें सवार दो तस्कर पकड़े नहीं जा सके। (477 kg doda siezed from trye brusted SUV)
थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि एक एसयूवी में भारी मात्रा में डोडा पोस्त की खेप सप्लाई के लिए आने की सूचना मिली। तकनीकी पहलू व मुखबिर तंत्र से सूचना के बारे में और जानकारी जुटाई गई। इस आधार पर तड़के नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध नजर आ रही एक एसयूवी तेज रफ्तार में आती नजर आई। पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक और तेजी से भगाने लगा। ऐसे में पुलिस ने सड़क पर नुकीली कीलों वाला टायर ब्रस्टर रोड पर रख दिया। इसके बावजूद चालक एसयूवी भगा ले गया, लेकिन एक टायर सड़क पर रखे ब्रस्टर के ऊपर से निकल गया। उसमें कीलें घुस गईंं और टायर पंक्चर हो गया, लेकिन चालक ने कार नहीं रोकी और भगाने लगा। करीब एक किमी दूर भवाद नदी की रपट की तरफ जाने वाले मार्ग पर टायर के तार-तार निकल आए। तब एसयूवी चालक व एक अन्य युवक एसयूवी को वहीं छोड़ भाग गए।
पीछा करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। तलाशी लेने पर एसयूवी से प्लास्टिक के कट्टों में भरा 477 किलो डोडा पोस्त जब्त किया गया। एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर अज्ञात तस्करों की तलाश की जा रही है।
कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी एसआइ दिनेश डांगी, एएसआइ हरेन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल पदमाराम, श्रवण कुमार, देेेेवाराम, ओमाराम, कांस्टेबल प्रकाश कुरडि़या, चालक जयराम व विश्वनाथ शामिल थे।