13 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

JODHPUR: आधा दिन पूरा शहर बंद, दोपहर बाद खुले बाजार

भारत बंद के आह्वान के दौरान दुकानें व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कामकाज प्रभावित, जगह-जगह पुलिस तैनात रही, कलक्टर कार्यालय के सामने रास्ता रोका

Google source verification

जोधुपर. अनुसूचित जाति के आरक्षण में क्रीमिलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में आधे दिन का शहर बंद सफल नजर आया। स्कूल-कॉलेज पहले ही बंद कर दिए गए थे। व्यापारिक संगठनों ने भी सहयोग करते हुए दोपहर 1 बजे तक बंद किया था। परकोटा शहर की गलियों से होते हुए जब जालोरी गेट की ओर बढ़े तो सेंसेटिव जोन का यह सर्किल सील नजर आया। जिस प्रकार कोरोना में बल्लियां लगाई गई थीं, ठीक वही दृश्य फिर से देखने को मिला। परकोटा से जालोरी गेट मार्ग और ओलपिक सर्कल की ओर जाने वाला मार्ग बिल्ल्यां लगाकर पूरा सील किया गया था। करीब तीन घंटे तक जालोरी गेट पर प्रदर्शन हुआ। मुय सड़कों पर बाजार बंद रहे। अलग-अलग क्षेत्रों से रैलियां लेकर लोग जालोरी गेट सर्किल पहुंचे।

बंद समर्थकों की टोलियां देख दुकानें हुईं बंद
शहर में सुबह-सुबह कुछ दुकानें खुली और आमजन ने जरूरत का सामान भी खरीदा। फिर धीरे-धीरे दुकानों के शटर गिरने लग गए। बंद समर्थकों की टोलियां भी घूमने लगी। अनहोनी की आशंका के चलते दुकानें बंद रही। मण्डोर, महामंदिर, पावटा, नई सड़क, घंटाघर, सोजती गेट, भीतरी शहर और जालोरी गेट, सरदारपुरा, रातानाडा, चौपासनी रोड, प्रतापनगर, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, पाल रोड, डीपीएस सर्कल, भगत की कोठी, पाली रोड, सरस्वती नगर, मधुबन हाउसिंग बोर्ड और झालामण्ड सर्कल तक बाजार बंद रहे।

यातायात बाधित, जगह-जगह बैरियर लगाए
जालोरी गेट सर्कल पर सुबह से भीम सेना के कार्यकर्ता पहुंचने लग गए। पुलिस ने 5वीं रोड से यातायात डाईवर्ट कर दिया। जिससे आवश्यक कार्य से निकलने वालों को घूमकर जाना पड़ा। नई सड़क व जिला कलक्टर कार्यालय के बाहर रास्ता रोक दिया गया।

ज्ञापन सौंपा
दोपहर करीब 12.15 बजे भीम सेना के पदाधिकारी व बड़ी संया में कार्यकर्ता जालोरी गेट से रैली के रूप में जिला कलक्टर कार्यालय के लिए रवाना हुए। तती बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने फैसले के खिलाफ नारेबाजी भी की। नई सड़क सर्कल पूरी तरह भीम सेना के झण्डों से रंग गया। बाद में कलक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रतिनिधिमण्डल ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

शहरी परिवहन बंद, इक्का-दुक्का बसों का संचालन
बंद के दौरान शहरी परिवहन पूरी तरह प्रभावित रहा। सिटी बसें व ऑटो रिक्शा का संचालन नहीं हो पाया। बाहर से आने वाली इक्का-दुक्की बसों को छोड़ अन्य बसों का संचालन भी नहीं हुआ। दोपहर एक बजे बाद धीरे-धीरे सिटी बसें व अन्य संसाधन शुरू हो पाए। जो दो बजे तक पूरी तरह सामान्य हो गए।