26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

भाजपा की धर्मी को एक वोट से हराकर वाटिका बनी लूणी की प्रधान

- कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाई

Google source verification

जोधपुर. पंचायत समिति लूणी में सोमवार को हुए प्रधान पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस पार्टी की वाटिका राजपुरोहित ने भारतीय जनता पार्टी की धर्मी पटेल को १ मत से हराकर प्रधान पद कब्जा कर लिया। शाम करीब ५ बजे मतगणना के बाद घोषित हुए परिणाम में वाटिका को १३ व धर्मी को १२ वोट मिले। जिससे वाटिका को एक मत से विजयी घोषित किया गया।

रिटर्निंग अधिकारी गोपाल परिहार ने वाटिका को प्रधान घोषित कर प्रमाण पत्र दिया। इससे पूर्व सुबह ही प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से वाटिका व भाजपा की ओर से धर्मी ने नामांकन दाखिल किया था। बाद में, करीब ३ बजे दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान केंद्र पर एक साथ बसों में लाया गया। पहले वाटिका व कांग्रेस पार्टी से विजयी सदस्यों ने मतदान किया। उनके बाद भाजपा की धर्मी अपने साथी सदस्यों के साथ मतदान के लिए आई। जहां कड़ी पुलिस सुरक्षा के लिए मतदान कराया गया।

नहीं हुई क्रॉस वोटिंग
मतदान से पहले कांग्रेस पार्टी को क्रॉस वोटिंग का भी डर था तो भाजपा को उम्मीद थी की एक वोट उनके पाले में आ सकता है। लेकिन मतों की गिनती के बाद क्रॉस वोटिंग नहीं हुई और दोनों पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को वोट दिए।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़