22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

सेना का अपमान हम नहीं, भाजपा कर रही: डॉ. सिंघवी

'सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना ने कोई फिगर नहीं दिए। सरकार के सूत्रों ने साढ़े तीन सौ का फिगर दिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ढाई सौ का आंकड़ा बताया, राधामोहन सिंह ने चार सौ का फिगर दिया। गृहमंत्री राजनाथसिंह ने कोई फिगर नहीं दिया। एंटी आरओ के मोबाइल पर तीन सौ काउंट किए गए। ये सब हम नहीं कह रहे। सेना का अपमान कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा कर रही है।'

Google source verification


राज्य सभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी से बातचीत

जोधपुर. राज्य सभा सांसद व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक पर हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा वाली सेना, वायुसेना व नेवी को राजनीतिक रूप से भुनाया जा रहा है। चुनाव आयोग ने भी कहा कि भाजपा रैली कर इसे भुनाए नहीं, उसके बावजूद भाजपा चुनावों में कई बार अलग-अलग प्रकारों से उल्लघंन करेगी। सर्किट हाउस में रविवार को डॉ. सिंघवी पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा सर्जिकल स्ट्राइक पर सेना ने कोई फिगर नहीं दिए। सरकार के सूत्रों ने साढ़े तीन सौ का फिगर दिया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ढाई सौ का आंकड़ा बताया, राधामोहन सिंह ने चार सौ का फिगर दिया। गृहमंत्री राजनाथसिंह ने कोई फिगर नहीं दिया। एंटी आरओ के मोबाइल पर तीन सौ काउंट किए गए। ये सब हम नहीं कह रहे। सेना का अपमान कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा कर रही है। भाजपा इन आंकड़ों को राजनीतिक रूप से भुना रही है।

 

किन मुद्दों पर क्या बोले सिंघवी

राफेल: राफेल का घपला सरकार की गर्दन में फांसी का फंदा है। सरकार के अधिकारियों ने लिखा भी है कि नेगोसिएटिंग कमेटी को अपने आप स्वतंत्र व स्वायत्त नेगोसिएट नहीं करने दिया जा रहा है।

 

राममंदिर: कोई भी निर्णय आम सहमति से होगा तो स्वागत योग्य है। आठ सप्ताह में आम सहमति प्रकट होती है तो बहुत अच्छा होगा। ऐसा निर्णय हो, जिसको सभी लोग मानें।

सर्जिकल स्ट्राइक: हर पब्लिक व राजनीतिक मीटिंग में क्या भाजपा को सर्जिकल स्ट्राइक का प्रचार करना चाहिए? इसके बाद भी कांग्रेस पर आरोप लगाया जाता है। चुनाव आयोग की रोक के बावजूद 6-8 सप्ताह में भाजपा इसका उल्लघंन करेगी। इस समय भाजपा बौखलाई हुई है।

महागठबंधन: महागठबंधन कांग्रेस की बौखलाट नहीं है, मोदी खुद शिवसेना व अन्य से गठबंधन कर रहे है। राजनैतिक गठबंधन की सरकारें बौखलाहट नहीं है।

रॉबर्ट वाड्रा: रॉबर्ट वाड्रा के मुरादाबाद से चुनाव लडऩे के निर्णय को नकारते हुए कहा कि पोस्टर तो भाजपा वाले भी लगा सकते हैं। हालांकि चुनाव तो सौ वर्ष के व्यक्ति भी लड़ सकते हैं। वाड्रा तो खुद कह रहे है कि वे जब राजनीतिक रूप से सक्षम होंगे, तब चुनाव मैदान में आएंगे।

दक्षिण में डैडी: दक्षिण भारत में प्रधानमंत्री को मोदी को ‘डैडी’ के नाम से प्रचारित किए जाने पर डॉ. सिंघवी ने कहा कि वहां बीजेपी का वर्चस्व शून्य है। ‘डैडी’ का परिवार में एक सीट का वर्चस्व नहीं है। ये एक अवसरवाद का गठबंधन है।

 

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़