9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर
आखिरकार अजय कपूर ने चुनाव की कमान संभाली, करिश्मा ठाकुर के जीत की कर दी भविष्वाणी
Play video

आखिरकार अजय कपूर ने चुनाव की कमान संभाली, करिश्मा ठाकुर के जीत की कर दी भविष्वाणी

कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में की जनसभा, गोविंद नगर सीट पर सात साल के बाद जितेगा पंजा, पार्टी के अंदर नहीं रार।

Google source verification

कानपुर। सत्यदेव पचौरी के सांसद चुने जाने के बाद गोविंद नगर सीट पर 21 अक्टूबर को मतदान होना। चारों प्रमुख दल जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। मतदान से टीक पहले पूर्व विधायक अजय कपूर कांग्रेस उममीदवार करिश्मा ठाकुर के समर्थन में चुनाव की कमान संभालते हुए जीत की भविष्यवाणी कर दी। पूर्व विधायक ने लोगों से अपील की, वह करिश्मा से भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेंजे। करिश्मा के जनप्रतिनिधि चुने जाने पर सात साल से जो विकास कार्य ठप पड़े थे, पह जमीन पर होंगे।

इस वजह से उतरे पूर्व विधायक
पूर्व विधायक अजय कपूर अपने को उपचुनाव प्रचार से दूर किए हुए थे। इसी बीच उनके भाजपा में शामिल होने की अफवाह उड़ी। जिसके बाद अजय कपूर ने बयान जारी कर इसे एक साजिश करार देते हुए अपने को कांग्रेस का एक कर्मठ सिपाही करार दिया था। इनसब की बीच जहां पूरी पार्टी कांग्रेस उम्मीदवार करिश्मा को जिताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाए हुए थी, तो वहीं अजय कपूर पब्लिक मीटिंग से दूर थे। प्रियंका गांधी ने पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी को कानपुर भेजा और उन्होंने अजय कपूर के साथ बातचीत की। इसी के बाद से वह चुनाव प्रचार में जुट गए।

करिश्मा को जिताने की अपील
पूर्व विधायक अजय कपूर कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में उतरे और एक जनसभा को भी संबोधित किया। अजय कपूर ने कहा कि मैं गोविंद नगर सीट से पांच बार चुनाव लड़ा और अपने तीन बार मुझे वोट देकर अपना जनप्रतिनिधि चुना। अब उसी तरह से मेरी छोटी बहन करिश्मा के पक्ष में वोट कर भारी मतों से जिताकर विधानसभा भेंजे। करिश्मा कर्मठ और जुझारू नेता हैं। हर वक्त आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी। अजय कपूर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2012 से लेकर अब तक यहां से सत्यदेव पचौरी विधायक रहे। इन 7 सालों में गोविंद नगर का विकास नहीं हुआ। भाजपा के बहकावे में न आए और जमीन से जुडी करिश्मा को जिताएं।

पार्टी के अंदर नहीं रार
अजय कपूर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर कोई रार नहीं है। पूरी कांग्रेस एकजुट है और गोविंदनगर सीट जीतनें जा रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि मैं प्रियंका गांधी का सिपाही हूं और पार्टी जो भी कार्य देगी व देती रही है उसे इमानदारी पूर्वक करता रहा हूं। अजय कपूर ने ऐलान किया कि करिश्मा के आगे भाजपा के उम्मीदवार टिक नहीं पाएंगे। भाजपा को हार का डर है और इसी के कारण उपचुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पूरी पार्टी यहां डेरा जमाए हुए है।

नगर अध्यक्ष के लिए दिल्ली में बैठक
प्रियंका गांधी के बुलावे पर कांग्रेस के नवर्तमान अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री, पवन गुप्ता, आलोक मिश्र, डॉ.शैलेन्द्र दीक्षित, प्रदीप मिश्र, महेश दीक्षित चच्चू, अमरीश सिंह, मो.इरफान और जेपी पाल दिल्ली पहुंचे। बैठक के दौरान प्रियंका हालचाल लिए और फिर संगठन मजबूत करने की राय जानी। नए नगर अध्यक्ष को लेकर पदाधिकारी से नाम मांगे। संगठन में शहर अध्यक्ष के लिए नए नामों का प्रस्ताव रखा गया तो एक गुट ने पूर्व विधायक अजय कपूर की पैरवी की। पर प्रियंका गांधी ने अपने पत्ते नहीं खोले। गोविंद नगर सीट परिणाम आने के बाद कानपुर नगर अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो सकता है।