
कानपुर देहात-थाना क्षेत्र के सिठमरा बाजार में क्रिकेट खेल रहे बच्चों में उस समय हडकंप मच गया। जब बॉल उठाने गए ययवक कि नजर झाड़ियों में पड़े एक युवक के शव पर पड़ी। बच्चों में अफरा तफरी मच गई। तत्काल स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ वहां उमड़ पड़ी। हालांकि कुछ देर बाद ही मृतक की शिनाख्त भानदत्त पुरवा के नरेंद्र के रूप में कई गयी। बताया गया कि युवक सिठमरा बाजार से सब्जी लेने गया था। जो वापस नही लौटा। सुबह बबूल की झाड़ी में उसका शव पड़ा मिला। ठोड़ी में गहरा घाव व कपड़ों में खून मिलने पर मृतक के पिता ने उत्तरीपुरा, बिल्हौर के एक युवक पर लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक भानदत्त पुर्वा निवासी मेवालाल अपने पुत्र नरेंद्र के साथ सिठमरा बाजार गए थे। यहां हंसिया व खुरपी पिटवाकर मेवालाल ने पुत्र से सब्जी लेकर आने की बात कही और वे अकेले ही घर लौट गए। इधर देर शाम तक नरेंद्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता सताने लगी। जब रात भर वह वापस नही लौटा तो सुबह होते ही मेवालाल सिठमरा बाजार पहुंचे और परिचित दुकानदारों से पुत्र के बारे में पूंछतांछ की। हालाकि कोई जानकारी नहीं मिली तो वह मायूस होकर घर लौट गए। दोपहर में बाजार के पास कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। गेंद झाड़ी की ओर चली गई तो कुछ बच्चे गेंद लेने झांड़ियों की ओर गए तो युवक का शव पड़ा देख चीख पड़े।
सूचना पाकर यूपी-100 व चौकी सिठमरा के एचसीपी ओम प्रकाश दीक्षित मौके पर पहुंचे। एचसीपी से मिली जानकारी पर कुछ देर बात एसओ भूपेंद्र राठी भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की। बाजार के लोगों ने युवक के भानदत्त पुर्रा का होने की आशंका जताई। इस पर परिजनों को जानकारी दी गई। सिठमरा पहुंचे पिता मेवालाल, मां राजा बेटी, बहन रचना व भाई श्रीबाबू ने शव की शिनाख्त की। मेवालाल ने पुलिस को बताया कि नरेंद्र उत्तरीपुरवा, बिल्हौर निवासी राजू राठौर के साथ गुजरात में कुल्फी बिक्री करता था। राजू के कुछ रुपये बकाया थे, इसको लेकर कुछ दिन पूर्व उसने घर आकर धमकी दी थी। उसने बताया कि राजू की रिश्तेदारी अंगदपुर गांव में है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मेवालाल की तरफ से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।