उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस ने प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित को गिरफ्तार किया है। जिनके ऊपर एक हजार करोड़ रुपए की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया है। इसके साथ ही कई उन लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था हरीश चंदर ने बताया कि दो मुकदमा दर्ज किए गए हैं। एक मौके पर रहने वाले लोगों की तरफ से और दूसरा लेखपाल की तरफ से हुआ है। इधर पुलिस की कार्रवाई से पत्रकारों में आक्रोश है। कानपुर नगर निगम की मेयर प्रमिला पांडे भी थाने पहुंच गई थी। भीड़ और विरोध बढ़ता देख पीएसी को भी बुला लिया गया था।