12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

No video available

9.79 करोड़ रुपए से 11 मार्गों की संवरेगी 22 किलोमीटर सड़क

9.79 करोड़ रुपए से 11 मार्गों की संवरेगी 22 किलोमीटर सड़क

Google source verification

हिण्डौनसिटी. मानसून सीजन में बारिश से जर्जरहाल हुइ उपखण्ड क्षेत्र की सड़कों को अब संवारा जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने क्षेत्र में क्षतिग्रस्त 11 सड़कों की स्थाई मरमत के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजे हैं। जिसके तहत 9 करोड़ 79 लाख रुपए की लागत से साढ़े 22 किलोमीटर लबी सड़क की मरमत की जाएगी। यदि सरकार की ओर से वांछित बजट को स्वीकृति की हरी झंडी मिलती है,तो बारिश से खस्ताहाल हुई सडक़ों के जमों पर आगामी माह में मरमत का मरहम लगने की उमीद है।

दरअसल मानसून सीजन में अतिवृष्टि और झमाझम बारिश से जल भराव और मिट्टी के कटाव से अनेक स्थानों पर सड़क टूट गई। सार्वजनिक निर्माण विभाग के 40 सडकें और 2 पुलिया क्षतिग्रस्त होने की सर्वे रिपोर्ट तैयार की थी। बारिश का सीजन थमने के बाद विभाग ने विभिन्न 11 मार्गों की सड़को को स्थाई मरमत के लिए चिह्नित किया है। इन सभी मार्गों पर कुल 22 किलोमीटर 450 मीटर लबी सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। इसके लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने सड़कों की मरमत के लिए कुल 9 करोड़ 79 लाख 55 हजार रुपए के बजट की जरुरत का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों के जरिए राज्य सरकार को भेजा है। इसमें राज्य मद से 9 करोड़ 65 लाख व एसडीआरएफ के तहत 14.55 लाख रुपए की प्रस्तावित किए गए हैं। अतिवृष्टि से नुकसान के मद्देनजर यदि सरकार से सड़क मरमत के लिए बजट का जल्दी स्वीकृति की हरी झंड़ी मिलती है, तो दीपावली तक सड़कों की मरमत होने से लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।

आपदा प्रबंधन ने नकारे पूर्व के प्रस्ताव

आपदा प्रबंधन विभाग ने सितबर माह में हिण्डौन में बारिश से सड़कों में हुए नुकसान के तात्कालिक मरमत के प्रस्तावों को नकार दिया। विभागीय सूत्रों के अनुसार 6 सितबर को कलक्टर के माध्यम से सड़क और पुलिया की अस्थाई मरमत के लिए प्रस्ताव भेजे थे। आपदा प्रबंधन विभाग ने सिंचाई विभाग से प्राप्त बारिश के आंकड़े और सार्वजनिक निर्माण विभाग की सडक़ टूूटने की तिथि का मिलान नहीं होने से प्रस्ताव स्वीकृत नहीं किए। कमोबेश यही स्थिति टोडाभीम व नादौती ब्लॉक में सड़क मरमत के प्रस्तावों की स्थिति है।

लोंगटीपुरा की सर्वाधिक 4.60 किमी सड़क खराब

बारिश में लोगटीपुरा में तालाब टूटने से जल प्रवाह से सड़क का सर्वाधिक नुकसान हुआ है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार उपखंड क्षेत्र में जर्जर हुई 11 सड़कों में फुलवाड़ा से लोंगटीपुरा की 4 किलामीटर 600 मीटर सड़क खराब हुई है। इसकी मरमत के लिए 1 करोड़ 27 लाख 76 हजार रुपए की लागत प्रस्तावित की गई है। जबकि महू इब्राहिमपुर से तिघरिया, महू से लहचौड़ा व श्रीमहावीरजी से लपावली मार्ग पर 3-3 किलोमीटर क्षतिग्रस्त सड़क की स्थाई मरमत कराना प्रस्तावित किया है।

इन सड़कों की होगी मरमत

सार्वजनिक निर्माण विभाग के सूत्रों के अनुसार हिण्डौन-बरगमा रोड,सीतापुर-चुरारी, श्रीमहावीरजी- लपावली रोड, बस स्टैड झोरड़ा से किरोड़ी का पुरा, अलीपुरा-नीमरोट का पुरा, पानी की टंकी झारेड़ा से रुंधवाला, फुलवाड़ा- लोंगटीपुरा, महू- तिघरिया रोड, महू- लहचौड़ा रोड, करई से गढ़ापोल तथा बाजना खुर्द से लहचोड़ प्याऊ की सडक़ की मरमत की जाएगी।

इनका कहना है

बारिश में जर्जरहाल हुई 11 सड़कों की 22.45 किमी स्थाई मरमत के लिए 9.79 करोड़ रुपए की लागत के प्रस्ताव स्वीकृति के लिए राज्य सरकार को भेजे हैं। जल्द ही स्वीकृति मिलने की उमीद है।

हरिनारायण मीणा, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग,हिण्डौनसिटी