17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

No video available

सांसद हो या विधायक संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ताओं से पार्टी हैं मजबूत, पार्टी के झंडे के नीचे हटने वाले होंगे कमजोर

हिण्डौनसिटी.स्टेशन रोड स्थित जोशी मार्केट में को कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ हुआ। करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भजनलाल जाटव ने फीता काट कर पार्टी के कार्यालय के विधिवत उद्घाटन किया। कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के शहर व देहात ब्लॉक क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनी जाएंगी।समारोह में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से […]

Google source verification

हिण्डौनसिटी.स्टेशन रोड स्थित जोशी मार्केट में को कांग्रेस के ब्लॉक स्तरीय कार्यालय का शुभारंभ हुआ। करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भजनलाल जाटव ने फीता काट कर पार्टी के कार्यालय के विधिवत उद्घाटन किया। कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र के शहर व देहात ब्लॉक क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनी जाएंगी।
समारोह में शहर व ग्रामीण क्षेत्र से आए कार्यकर्ताओं से सांसद ने कहा कि आप के दम पर क्षेत्र में कांग्रेस मजबूत है। सांसद हो या विधायक, संगठन ने बड़ा कोई नहीं है। जो पार्टी के झंड़े के नीचे से निकल गया। जनप्रतिनिधि हो या पदाधिकारी उसका कद कमजोर हो जाता है। सांसद बोले कि चुनावों के समय नेताओं का आना जाना होता है, लेकिन संंगठन सदैव कार्यकर्ताओं से सुद्रढ़ बना रहता है। उन्होंने कि वे इन्हीं की ताकत से सांसद व हिण्डौन में कांग्र्रेस की विधायक बनी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हिण्डौन में शासन प्रशासन स्थिति बदहालन है। उन्हें सब पता है यहां क्या हो रहा है। वे इससे आगामी माह में उजागर करेंगे। सांसद करौली के रेल और हिण्डौन अधूरे सडक़ निर्माण को लेरक भी बोले। समारोह में पूर्व चेयरमैन भगवान सहाय शर्मा, पीसीसी सदस्य पवन पाराशर, जिलाध्यक्षर विराज मीणा, शहर ब्लॉक अध्यक्ष एजाज अहमद, देहात ब्लॉक कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र बेनीवाल, भूपेंद्र सोलंकी, नरेश गुर्जर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरदो गुर्जर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ब्लॉक गीता शर्मा, नीलम सोबती, रामचरण खुरसटपुरा, पीसीसी सचिव राजीव शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष देवी सहाय दत्तात्रेय ने स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अंसार अहमद ने किया।
बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन
समारोह में सांसद ने मंच से नीचे उतर संगठन में मील पत्थर रहे दिवंगत कार्यकर्ताओं को याद कर परिजनों को सम्मानित किया। साथ ही बुजुर्ग कार्यकर्ताओं को सूत की माला, शॉल और श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया।

पार्टी में दिखी गुटबाजी-
ब्लॉक कार्यालय के उद्घाटन का बैनर पार्टी में एकजुटता का संदेश दे रहा था, लेकिन समारोह में कई नेताओं के नहीं आने से स्थानीय गुटबाजी नजर आई। विधायक अनीता जाटव सहित शहर ब्लॉक के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, देहात ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र माबई की गैर मौजूदगी कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय रही।