26 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली
कैलादेवी मेले के भण्डारे में मिलेगा बुफे भोजन, आइसक्रीम- फ्रुट चाट के लगेंगे काउंटर
Play video

कैलादेवी मेले के भण्डारे में मिलेगा बुफे भोजन, आइसक्रीम- फ्रुट चाट के लगेंगे काउंटर

कैलादेवी मेले के भण्डारे में मिलेगा बुफे भोजन, आइसक्रीम- फ्रुट चाट के लगेंगे काउंटर
Google source verification

हिण्डौनसिटी. कैलादेवी के लक्खी मेला में सैकड़ों किलोमीटर पैदल चलकर दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। बयाना मार्ग पर एसटीपी प्लांट के सामने नई मंडी के व्यापारियों व समाजसेवियों के संगठन युवा भोले भक्त मंडल का रविवार दोपहर में 14 वां भंडारा शुरू होगा। इसमें पदयात्रियों को बुफे में भोजन खिलाया जाएगा। इसके लिए भण्डरा स्थल पर अलग-अलग काउंटर स्थापित कर किए जाएंगे। कृषि उपज मंडी की व्यापारी एवं युवा भोले भक्त मंडल के संयोजक मुकेश गर्ग ने बताया कि भण्डारा पांडाल में मध्य में बड़ा डायनिंग स्पेस तैयार कराया हैं। जिसमें बुफे के तौर पर टेबलों पर भोजन के काउंटर लगाए जाएंगे। जहां कैटर्स के अलावा भक्त मंडल केे सदस्य भोजन परोसेंगे। इसके लिए पांडाल में पदयात्रियों को स्टील की प्लेटें उपलब्ध कराई जाएंगी। वहीं सड़क की दूसरी तरफ फ्रुट चाट व आइसक्रीम वितरण के लिए काउंटर लगाया गाए।

भंडारे में सुबह 4 बजे से 10 बजे तक नाश्ता, 10 बजे से दोपहर दो बजे तक व शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक भोजन खिलाया जाएगा। वहीं दोपहर में फल, रात में आइसक्रीम का वितरण किया जाएगा। वहीं भण्डारा पाण्डाल में देवी मां का दरबार भी सजाया जाएगा। जिसमें भव्य रोशनी के साथ पदयात्रियों को नृत्य के लिए डीजे लोर भी लगाया जाएगा।

25 व 26 मार्च को बंद रहेगी मंडी

कैलादेवी के पदयात्रियों के लिए भण्डारा आयोजन को लेकर कृषि उपज मंडी में 25 व 26 मार्च को कारोबार बंद रहेगा। व्यापार मंडी मंडल के महामंत्री सौरभ बंसल ने बताया कि युवा भोले भक्त मंडल की ओर से 23 मार्च से लगाए जा रहे भंडारे में व्यापारी सेवाएं देगें। मंडी में 27 मार्च से कारोबार शुरू होगा।

जयपुर से मंगाई 6 रोटी मशीन, मीनू तय

पदयात्रियों की भारी आवक को देखते हुए भण्डारे में जयपुर से 6 रोटी मशीन मंगाई गई हैं। वहीं 50 से अधिक हलवाइयों की टीम भोजन तैयार करेगी। भक्त मंडल के संयोजक ने बताया कि सदस्यों ने भोजन की मीनू तय कर तैयारियां पूरी कर ली हैं।