हिण्डौनसिटी. मुयालय से प्रति किलोमीटर आय के निर्धारित लक्ष्य को बढ़ाकर कार्य करने को लेकर गत दिवस जिले के बस सारथियों ने रोडवेज डिपो कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही डिपो के मुय प्रबंधक को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। डिपो के प्रशासनिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करत रहे बस सारथियों ने बताया कि जयपुर मुयालय सेे प्रदेश की सभी डिपो के बस सारथियों के लिए 33 रुपए प्रति किलोमीटर का लक्ष्य निर्धारित किया हुआ है। वहीं रोडवेज की हिण्डौन डिपो में बस सारथियों को 35 से 48 रुपए प्रति किलोमीटर का लक्ष्य दिया गया है। जबकि परिवहन निगम के नियमित परिचालकों को 20-25 रुपए प्रति किलोमीटर आय का लक्ष्य दिया हुआ है। साथ ही बस सारथियों को फरवरी माह से मानदेय नहीं मिला है। ज्ञापन में प्रति किलोमीटर लक्ष्य को 33 रुपए करने, राज्य सरकार की रियायती टिकट को आय में शामिल करने, बस सारथियों का न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपए करने के साथ रात्रि भत्ता, मेडिकल सुविधा एवं परिचय पत्र देने व नियमित परिचालकों भांति सुविधाएं देने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान दिलीप पोसवाल, भोजराज मीणा, मस्तकीम खान, बलदेव सिंह, योगेश शर्मा, वीरेंद्र गुर्जर सहित हिण्डौन व करौली डिपो के कई बस सारथी मौजूद रहे। प्रदर्शन के बाद बस सारथियों ने मुय प्रबंधक जगजीत सिंह को ज्ञापन सौंपा और मांगों के निस्तारण की मांग की।