3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

No video available

गणपति बप्पा को विदा करने उमड़ी भीड़, जयकारों के साथ जलसेन तालाब में किए विसर्जित

गणपति बप्पा को विदा करने उमड़ी भीड़, जयकारों के साथ जलसेन तालाब में किए विसर्जित

Google source verification

हिण्डौनसिटी. शहर में गणेश चतुर्थी से चल रहे दस दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का मंगलवार को अनंतचतुर्दशी पर समापन हो गया। इस मौके पर पूजा पाण्डालों से गुलाल अबीर उड़ाते हुए विसर्जन यात्रा निकाल कर शाम को गणेश प्रतिमाओं को जलाशयों में विसर्जित किया गया। मुख्य विसर्जन समारोह राष्ट्रीय पार्क के सामने जलसेन तालाब के कसेरू घाट पर हुआ। जहां दर्जनों छोटे गणपति के साथ 6 बड़ी प्रतिमाओं का गणेश भक्त मंडलों ने संयुक्त यात्रा निकाल विसर्जन किया।
शहर में सुबह से ही घर-घर विराजी गणपति प्रतिमाओं का विसर्र्जन शुरू हो गया। डीजे और ढोल के साथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय पार्क के पीछे कसेरू घाट पर प्रतिमाओं को जयकारों के साथ जल में विसर्जित किया। दोपहर करीब एक बजे पूजा पाण्डालों से गणपति प्रतिमाओं की विसर्जन यात्राएं शुरू हो गईं। करीब एक दर्जन स्थानों से निकली विसर्जन यात्राओं से शहर डीजे साउंडों पर बज रहे गणेशजी के भजनों व जयकारों से गुंजायमान हो गया। टीकाकुण्ड हनुमान मंदिर के पूजा पांडाल से विभिन्न देवी देवताओं की आधा दर्जन से अधिक झांकियों की अगुआई में गणपति प्रतिमा को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सजे रथ में विराजित कर निकाला गया। गणेशजी के भक्ति सराबोर महिला–पुरुष गुलाल उड़ाते हुए भजनों पर नृत्य करते निकले। बैण्ड बाजे व डीजे के साथ विसर्जन यात्रा बयाना मोड़, तहसील मोड़ होते हुए गोपाल टाकीज चौराहा पर पहुंची। जहां जगदम्बा मार्केट के पाण्डाल की यात्रा आगे शामिल हो गई। किशन नगर व रूप कॉलोनी के पाण्डाल की यात्रा के शामिल होने से गणपति विसर्जन यात्रा का कारवां बढ़ता गया। अलग-अलग झांकियों और बैण्ड डीजे के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ से विसर्जन यात्रा एक किलोमीटर लम्बी हो गई। मोहन नगर, जिला चिकित्सालय, मनीराम पार्क, शीतला चौराहा, डेम्परोड बाजार, चौपड़ सर्किल, गौशाला पहुंची। जहां सराफा बाजार व मराठा परिवारों के गणपति प्रतिमाओं की यात्रा भी शामिल हो गई। शाम को राष्ट्रीय पार्क के पीछे घाट से जलसेन में प्रतिमाओं के जयकारों के साथ विसर्जित किया गया। चौबेपाड़ा व बसवारा पाड़ा की गणेशजी प्रतिमा को प्रहलाद कुण्ड तथा जगदम्बा मार्केट की प्रतिमा को पंाचना बांध में विसर्जित किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं भीड़ रही।

सामूहिक आरती में झलकी आस्था

विसर्जन से पूर्व गणपति की प्रतिमाओं की जलसेन घाट के पास सामूहिक आरती की गई। जय गणेश देवा व गणपति बप्पा के जयघोषों के बीच आरती में भक्ति का नजारा देखते ही बन रहा था। दस दिन की पूजा के बाद गणपति प्रतिमा की विदाई के दौरान लोगों की आंखें आस्था के भाव से नम हो गई।

पुलिस व एसडीआरएफ रही तैनात

गणपति की विसर्जन यात्रा और जन विसर्जन के दौरान पुलिस और एसडीआरएफ तैनात रही। यात्रा में डीएसपी गिरधर ङ्क्षसह चौहान कोतवाली व नई मंडी थाना के पुलिस जाप्ता के साथ साथ चले। वहीं जलसेन में क्रेन से विसर्जन के दौरान एसडीआरएफ की टीम संसाधनों के साथ पानी में तैनात रही।