16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली

चांदी पर दमदारी से फेंका गोला, दुबई में देवेंद्र का शानदार धमाका

करौली. समीपवर्ती राजपुर गांव के पैरा एथलीट देवेन्द्रसिंह गुर्जर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दुबई में आयोजित 17वीं फाजा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (दुबई 2026 वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रान्ड प्रीक्स) में गोला फेंक की एफ-46 श्रेणी में रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 10 से 14 […]

Google source verification

करौली. समीपवर्ती राजपुर गांव के पैरा एथलीट देवेन्द्रसिंह गुर्जर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने दुबई में आयोजित 17वीं फाजा इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (दुबई 2026 वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रान्ड प्रीक्स) में गोला फेंक की एफ-46 श्रेणी में रजत पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता 10 से 14 फरवरी तक हुई, जिसमें 46 देशों के लगभग 400 पैरा एथलीट ने हिस्सा लिया।
देवेन्द्रसिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत को रजत पदक दिलाया। इस प्रतियोगिता में भारत ने 50 सदस्यीय मजबूत दल भेजा और उनकी यह उपलब्धि भारतीय पैरा एथलेटिक्स की बढ़ती मजबूती को दर्शाती है। उनके इस प्रदर्शन से खुशी की लहर है। देवेन्द्रसिंह पिछले चार वर्षों से जयपुर स्थित स्पोटर्स अकादमी में कोच जगजीतसिंह के मार्गदर्शन में एशियन पैरा गेम्स 2026 की तैयारी कर रहे हैं।
अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने पिता भरत सिंह गुर्जर, चाचा मोहनसिंह विधुड़ी, कोच जगजीतसिंह, फिजियो डॉ. दिनेश गुर्जर तथा स्पोट्स अकादमी को दिया है।

संघर्ष से मिली सफलता
देवेन्द्रसिंह​ का सफर आसान नहीं रहा। वर्ष 2018 में एक हादसे में उन्होंने अपना बायां हाथ गंवा दिया था। इस कठिन परिस्थिति ने उनके जीवन की दिशा बदल दी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साधारण ग्रामीण परिवेश से आने वाले देवेन्द्र ने अपने सपनों को सीमित नहीं होने दिया और खेल को ही अपनी ताकत बना लिया। वे राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता हैं और खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी पदक हासिल कर चुके हैं। उनका मानना है कि यदि खिलाड़ी अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें, तो कोई भी बाधा उन्हें रोक नहीं सकती। देवेन्द्र का सपना है कि वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम और ऊंचा करें तथा आगामी एशियन पैरा गेम्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन करें।