हिण्डौनसिटी. रमजान माह में इबादत के बाद ईद पर शनिवार को मुस्लिम समाज खुशियों से सराबोर रहा। मुस्लिम धर्माबलंबियों ने ईदगाह में मुख्य नमाज अदा कर खुदा से अमन-चैन और बरकत की दुआ मांगी। ईद उल फितर पर उत्साह और उल्लास के बीच काफी संख्या में नमाजियों के आने से ईदगाह का मैदान भीड़ से अटने पर छतों से लेकर बाहर सडक़ पर नमाज अदा की गई।
मुख्य नमाज का वक्त सुबह 8.&0 का होने से 7.&0 बजे से ही लोगों को ईदगाह पहुंचना शुरू हो गया। ऐसे में नमाज से पहले ईदगाह नमाजियों से अट गई। इस दौरान मुफ्ती अब्दुल हमीद ने कुरआन की हदीसों और इस्लाम धर्म में बताई नेकियों को लेकर बयान किए। शहर पैश इमाम हाफिज शफी मोहम्मद ने ईद की नमाज अदा कराई। इससे पहले शहर वक्फ कमेटी के सदर बब्बू भाई ने शहर पैश इमाम का साफा बांध कर कपड़े व नजराना भेंट कर सम्मान किया। नमाज के बाद नमाजियों गले मिल परस्पर को ईद की शुभकामनाएं दीं।
ईदगाह के गेट पर पूर्व चेयरमैन भगवानसहाय शर्मा, नरेश गुर्जर, पूर्व उपसभापति नफीस अहमद, पार्षद अब्दुल मुगनी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के दौरान सडक़ पर पुलिस के जवान तैनात रहे। ईदगाह के बाहर सजी दुकानों से ब‘चों ने खरीदारी की। सोनू हाडौली ,आमिर कुरैशी, सद्दाम कुरेशी, अब्दुल मोहिन, इमरान वकील, मोहसिन अब्बासी, ताहिर हुसैन, शाहरुख शेख, शहर का कमेटी के सदस्यों ने डीएसपी मुनेश मीना प्रशिक्षु आरपीएस श्रेष्ठ दीक्षित, थानाधिकारी महेंद्र ङ्क्षसह का दफ्तरों में पहुंच स्वागत किया।
ड्रोन से की पुष्प वर्षा: ईद की मुख्य नमाज के लिए वक्फ कमेटी के सदस्य पैश इमाम और हाफिजों को पुष्प वर्षा करते ईदगाह लेकर आए।
कमेटी अध्यक्ष बब्बू भाई ने बताया कि दफ्तर वाले मदरसे से हाफिज सफी व हाफिज बाबुद्दीन सनरूफ कार से लगाया गया। लोगों ने ईदगाह के मुख्यद्वार पर उनका स्वागत किया।