15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली
gangaur in rajasthan: घरों में गणगौर के गीतों की गूंज, महिलाएं कर रही 16 दिन की पूजा
Play video

gangaur in rajasthan: घरों में गणगौर के गीतों की गूंज, महिलाएं कर रही 16 दिन की पूजा

हिण्डौनसिटी. राजस्थानी संस्कृति में सुहागनों के खास त्योहार गणगौर को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है। महिलाओं के ईसर- गणगौर की 16 दिवसीय पूजा करने से गली -मोहल्ले गणगौर के गीतों की स्वर लहरियों से गूंजायमान हो रहे हैं। पूजा को लेकर महिलाओं द्वारा दूब फूलों से कलश सजाकर कलश यात्रा निकाली जा रही है। […]

Google source verification

हिण्डौनसिटी. राजस्थानी संस्कृति में सुहागनों के खास त्योहार गणगौर को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है। महिलाओं के ईसर- गणगौर की 16 दिवसीय पूजा करने से गली -मोहल्ले गणगौर के गीतों की स्वर लहरियों से गूंजायमान हो रहे हैं। पूजा को लेकर महिलाओं द्वारा दूब फूलों से कलश सजाकर कलश यात्रा निकाली जा रही है। स्टेशन रोड स्थित नई मंडी परिसर में सखी सहेली मंडल की ओर से सोलह दिवसीय गणगौर पूजा की जा रही है। मंडल की अध्यक्ष रेणु लपावली ने बताया कि होली के दूसरे दिन से ईसर गणगौर की पूजा शुरू होती है। इसके तहत मंडल की एक दर्जन से अधिक महिलाएं नई मंडी परिसर के शिवालय में एकत्र हो जल से भरे कलशों को को फूलों से सजाकर गीत गाते हुए कलश यात्रा निकालती है। भावना बंडी भोला ने बताया कि मंडल की सदस्य नीतू, राजकुमारी, टीना, पूनम अंकिता, पायल, तारा, मोना, संगीता, वृषा, पूजा अनीता, ललिता, सावित्री व ट््विकल ने घर पर विराजित की हुुई ईसर गणगौर की प्रतिमा का शृंगार किया और परपरागत गीत गाते हुए पूजा की।