
हिण्डौनसिटी. दिन भर की उमस भरी गर्मी के बाद बुधवार देर शाम मौमस का मिजाज बदल गया। रात करीब आठ बजे तेज हवा के झोकों के साथ बारिश शुरू हुई। बारिश की तेज रफ्तार व सफाई व्यवस्था ठप होने से कुछ देर में हर रास्ते जलमग्न हो गए। बाजार में दुकानों में डेढ़ से दो फीट पानी भर गया। तेज बारिश को देखते हुए दुकानदार सामान का ऊंचे स्थान पर रखने में जुट गए। शीतला चौराहा बाजार में दुकानों में भर गया। हवाओं के साथ तेज बारिश का दौर रात 12. 30 बजे तक जारी रहा। बाद में रुक- रुक कर बारिश का क्रम देर रात चला। इधर बाजार बंद होने के समय रात आठ बजे झमाझम बारिश शुरू होने से दुकानदार चौकस हो गए और दुकानों में निचली रैंकों को खाली कर सामान को भीगने से बचाने के लिए ऊंचाई पर रख दिया। कटरा बाजार, पुरानी मंडी, डेम्परोड बाजार, शीतला चौराहा बाजार केशव मार्ग, तहसील रोड व जिला चिकित्सालय तिराहे पर रास्ते जल मग्न हो गए।