No video available
हिण्डौनसिटी. चार दिन पहले गांव कोटरी में परचून की दुकान पर बैठी महिला पर हत्या के प्रयास में फायरिंग करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का संदेश देने के लिए सदर थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश की बाजार में परेड कराई। इस दौरान आरोपी पालनपुर निवासी रविंद्र उर्फ हिटलर मीना को देखने के लिए लोग एकत्र हो गए।
सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल ने बताया कि क्षेत्र के गांव कोटरी निवासी रेशम जाटव ने पर्चा बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराई की। 19 फरवरी को रात करीब 8 बजे वह अपने घर पर स्थित दुकान पर बैठी थी। इस दौरान बाइक से आरोपी रविन्द्र उर्फ हिटलर 2-3 जनों के साथ आया और सिगरेट खरीदने के साथ गाली गलौच करते हुए बेटे को जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने जान से मारने की मंशा से फायङ्क्षरग कर दी। इससे छर्रे निकल कर उसके दाएं पैर की ङ्क्षपडली में लगे। शोर मचाने पर पुत्र सहित परिजन व ग्रामीणों के आने पर आरोपी व उसके साथी फारार हो गए।
घटना की गंभीरता को देखे हुए पुलिस उपाधीक्षक गिरधरङ्क्षसह ने थानधिकारी के साथ पहुंच मौके का मुआयना किया। साथ ही मौके से एफएसएल टीम ने साक्ष्य संकलित किए। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जयपुर, मेहंदीपुर बालाजी और ङ्क्षहडौन सदर थाने में 13 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपराधियों में पुलिस का खौफ और आमजन में विश्वास दर्शाने के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की बाजार में परेड़ कराई थी। बाद में आरोपी को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे 26 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस फरार अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।
भरतपुर से पकड़ा आरोपी
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर एएसआई बदन ङ्क्षसह, बनय ङ्क्षसह व हैडकांस्टेबल ओमप्रकाश के नेतृत्व में तीन टीम का गठन किया। टीमों ने पालनपुर, आगिर्री, महवा, दौसा, गंगापुर, वजीरपुर व भरतपुर जिले के गांव निठार में दबिश दी। इस दौरान एक टीम ने उसे भरतपुर से दबोच दिया।