Kaila Devi Chaitra Lakhi Mela 2026 राजस्थान के करौली जिला मुख्यालय से 23 किलोमीटर दूर स्थित Kaila Devi Temple प्रसिद्ध आस्था धाम कैलादेवी का चैत्र लक्खी मेला 16 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मेले में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम Rajasthan Roadways ने 300 मेला स्पेशल बसें चलाने का निर्णय किया है। आगरा और हिण्डौन रेलवे स्टेशन सहित चार जिलों में 9 स्थानों पर अस्थाई मेला बस स्टैण्ड स्थापित किए जा रहे हैं। 13 मार्च से 3 अप्रेल तक मेला स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। उत्तर प्रदेश के आगरा के ईदगाह और राजस्थान के धौलपुर, बाड़ी, झील की देवी, मेहंदीपुर बालाजी, हिण्डौन रेलवे स्टेशन, हिण्डौन बस स्टैण्ड व करौली से दर्शनार्थियों के लिए रोडवेज बस उपलब्ध रहेंगी। मेला स्पेशल बसों में गंतव्य तक यात्रा पर सफर में किराए में 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी। आगरा में मेला बस स्टैण्ड पर सर्वाधिक 104 बसें लगाई गई हैं। कैलादेवी मेला ग्रांउड से आगरा के लिए दो अलग मार्गों से नॉन स्टॉप मेला बस सेवा भी चलाई जाएंगी।