9 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

करौली
अक्षत कलश शोभायात्रा में गुंजायमान हुए जय श्रीराम के जयकारे
Play video

अक्षत कलश शोभायात्रा में गुंजायमान हुए जय श्रीराम के जयकारे

करौली. अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाले भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय पर अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे।

Google source verification

करौली. अयोध्या में नवनिर्मित भव्य मंदिर में आगामी 22 जनवरी को होने वाले भगवान रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को जिला मुख्यालय पर अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे। हाथों में भगवा पताका और जुबां पर भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति के तत्वावधान में तीसरे पहर बाद रामद्वारा से अक्षत कलश शोभायात्रा रवाना हुई। रवानगी से पहले अक्षत कलश पूजन किया गया। इसके बाद डीजे पर बजते भजनों पर शोभायात्रा में शामिल लोग जयकारे लगाते आगे बढ़े। भजनों पर युवा नृत्य करते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में एक रथ में भगवान रामलला का चित्रपट विराजमान किया गया। रथ के पीछे महिला, पुरुष और युवा जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। अक्षत कलशों को लोग सिर पर धारण कर चल रहे थे।

अक्षत कलश यात्रा वजीरपुर गेट, बड़ा बाजार, सदर बाजार, फूटाकोट होते हुए भगवान मदनमोहनजी के मंदिर में पहुंची, जहां जन-जन के आराध्य भगवान मदनमोहनजी को निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति संयोजक अशोक सिंह धावाई, विद्या भारती जयपुर प्रांत के सहमंत्री केसरसिंह नरूका, करौली विधायक दर्शनङ्क्षसह, पूर्व विधायक रोहिणी कुमारी, पूर्व विधायक राजकुमारी, समिति के देवीङ्क्षसह बदनपुरा, मदनमोहन पचौरी, विद्या वैष्णव, गोविन्द सर्राफ, चौरजी ङ्क्षसह सहित जयेन्द्र ङ्क्षसह एडवोकेट, कैलाश हरदैनिया, विपिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
समिति संयोजक अशोक ङ्क्षसह धावाई ने बताया कि इसी क्रम में 7 जनवरी को करौली शहर में विशाल कलश यात्रा का आयोजन होगा। कलश यात्रा माथुर स्टेडियम से दोपहर एक बजे शुरू होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रामद्वारा पर जाकर सम्पन्न होगी।


रास्तों में पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
अक्षत कलश यात्रा को देखने और स्वागत के लिए बाजारों में लोग आतुर नजर आए। इस दौरान रास्ते में विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार बनाने के साथ पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। साथ ही शोभयात्रा में शामिल लोगों को मिठाई भी वितरित की गई।